{"_id":"65b97cdca4d7561bcd0d7e7b","slug":"two-accused-of-robbery-gang-arrested-with-creta-car-panipat-news-c-244-1-sknl1009-112907-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्रेटा कार के साथ लूट गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्रेटा कार के साथ लूट गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू ने 19 जनवरी को अजीजुल्लापुर गांव के पास करनाल के युवक से पिस्तौल के बल पर कार लूटने के दो आरोपियों को सूचना पर चौटाला रोड से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम आरोपियों की 11 दिन से तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपियों से क्रेटा कार भी बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सीआईए दो के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सूचना पर सोमवार रात को चौटाला रोड से दिल्ली के संगम विहार निवासी अभि उर्फ अंकित ,गीता कॉलोनी निवासी अमित को गिरफ्तार किया है। उनकी टीम को सोमवार रात को सूचना मिली थी कि दो युवक चौटाला रोड पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची तो कार सवार युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। उनकी टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने 19 जनवरी को अजीजुल्लापुर गांव के पास एक युवक से कार लूटने की वारदात कबूल की। दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड है। आरोपी अभि उर्फ अंकित पर मुजफ्फरनगर में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट की वारदात के नौ मुकदमे दर्ज हैं। अभि ने बताया कि उसने इस वारदात को फिरोज निवासी छपार गांव, मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपी अमित पर भी हत्या का एक केस दर्ज है। आरोपी अमित वर्ष 2021 में और आरोपी अभि उर्फ अंकित 2022 में जेल से जमानत पर बाहर आया था। अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे इनके साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है।