फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of robbery from Atal Seva Kendra arrested

Panipat News: अटल सेवा केंद्र से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused of robbery from Atal Seva Kendra arrested
पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने धूप सिंह नगर में पांच जून की शाम अटल सेवा केंद्र पर नकदी लूटने के मामले में दो आरोपियों को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। दोनों दिल्ली-अंबाला रेल लाइन स्थित राजनगर अंडरपास के नजदीक आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने इस वारदात के अतिरिक्त विद्यानंद कॉलोनी में एक दुकानदार के साथ तीन हजार रुपये की ठगी की वारदात कबूल की है। आरोपियों की पहचान बड़ौली गांव के मनीष व बिंझौल गांव के विकास के रूप में हुई है। दोनों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने व खाने पीने के शौक पूरा करने के लिए लूट व ठगी की वारदात अंजाम देते थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के दो युवक दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर राजनगर अंडरपास के नजदीक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया। पूछताछ में अपनी पहचान मनीष निवासी बड़ौली व विकास निवासी बिंझौल के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर पांच जून की शाम धूप सिंह नगर स्थित अटल सेवा केंद्र पर नकदी लूट की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकार किया। लूट की उक्त वारदात बारे संजय चौक राम मंदिर गली निवासी प्रियंका की शिकायत पर थाना चांदनी बाग की पुलिस में अभियोग दर्ज है।
विज्ञापन

प्रियंका की शिकायत है कि अटल सेवा केंद्र पर धूप सिंह नगर निवासी उसकी दोस्त किरण भी साथ काम करती है। पांच जून को सायं करीब 6:20 बजे वे दोनों बैठी थी। दो लड़के एक मोटरसाइकिल पर आए। इनमें से एक लड़के ने आकर ऑनलाइन भुगतान के बदले तीन हजार रुपये नकद देने की मांग की। किरण पैसे गिनकर रबड़ डालने लगी तभी आरोपी हाथ से 50 हजार रुपये छीन कर बाहर खड़े साथी आरोपी की मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने उक्त वारदात के अतिरिक्त उसी दिन विद्यानंद कॉलोनी में एक दुकानदार से तीन हजार रुपये की ठगी करना स्वीकार किया है। आरोपियों ने दुकानदार से तीन हजार रुपये नकद लिए और खाते में पैसे ट्रांसफर किए बिना भाग गए थे। उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में प्रदीप निवासी उग्राखेड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed