{"_id":"623b86d6dce9f561ba0fb2bd","slug":"two-accused-of-mobile-theft-arrested-panipat-news-knl102688858","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सेक्टर-25 में फ्लिपकार्ट कंपनी के कार्यालय से गाड़ी में माल की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान सामान चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए-2 ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एएसपी पूजा वशिष्ट ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार शाम मित्तल मेगा मॉल के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान वधावाराम कॉलोनी निवासी अरुण और कैथल के गांव पूंडरी निवासी रिंकू के रूप में हुई। उनके कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों ने शार्टकट तरीके से रुपये कमाने के लिए सामान चोरी करते थे।
यह था मामला
फ्लिपकार्ट कंपनी में पानीपत के एरिया मैनेजर जगदीप ने बताया था कि तीन माह से रात के समय गाड़ी लोडिंग व अनलोडिंग के दौरान पैकिंग फाड़कर मोबाइल फोन चोरी हो रहे है। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर सामने आया कि कंपनी में कार्यरत अरुण और रिंकू मोबाइल की चोरी कर रहे है। रिकॉर्ड के मुताबिक करीब 19 लाख 42 हजार 543 रुपए के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं।