फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused of deadly attack arrested

Panipat News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused of deadly attack arrested
पानीपत। सीआईए टू गांव ब्राह्मण माजरा में दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई। पुलिस ने इसको दो दिन के रिमांड पर लिया था। इसकी निशानदेही पर इसके साथी आरोपी को नैन गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनसे दो डंडे बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वह नैन गांव निवासी विकास उर्फ विक्की को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आए थे। वह मारपीट के मामले में जेल में बंद था। उसकी निशानदेही पर नैन गांव से सुनील को गिरफ्तार किया गया। जगबीर निवासी ब्राह्मण माजरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 जून की शाम को गांव मातंड निवासी अजय उनके घर पर पैसे व दवाई देने के लिए आया था। इसी वक्त भंडारी गांव निवासी अमन अपने साथ 15-20 लड़कों को लेकर वहा आया और अजय पर तेज हथियार से हमला कर दिया। हाथ व गर्दन पर वार किए औऱ कार को भी तोड़ दिया। आवाज सुनकर वह घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी तेज हथियार से हमला कर दिया था।
विज्ञापन

सीआईए टू पुलिस टीम ने 27 जून को नामजद आरोपी अमन निवासी भंडारी व वारदात में शामिल उसके साथी आरोपी संगम निवासी अलूपुर गांव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने साथी आरोपी विकास उर्फ विक्की व सुनील उर्फ शीला निवासी नैन व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed