फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused more arrested in Rishabh murder case

Panipat News: ऋषभ हत्याकांड में दो आरोपी और काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two accused more arrested in Rishabh murder case
पानीपत। सीआईए-टू ने खटीक बस्ती में छात्र ऋषभ की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चार फरवरी को ऋषभ की हत्या की गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इनसे मोटरसाइकिल, एक्टिवा व डंडे बरामद किए जाएंगे। सीआइए टू प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना पर खटीक बस्ती निवासी कर्ण व प्रिंस को मधुमिता अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी मोहम्मद फैसल, सौरभ, सभीहुद्दीन उर्फ समीर, समुनी अहमद, विजय व सलमान के अतिरिक्त फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात में कबूलनामा किया है। इन दोनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

कृष निवासी विराट नगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 12 वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके पास चार फरवरी की शाम पांच बजे आदित्य का फोन आया था। उसने कहा कि उनका शनि मंदिर के पास झगड़ा हो गया है। आदित्य ने उसे खटीक बस्ती के पास बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह यहां पहुंचा और ऋषभ की मोटरसाइकिल पर बैठ गया। इसी वक्त कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आदित्य व दिव्यांशु भाग गए। इन युवकों ने ऋषभ को चाकू घोप दिया। इसमें ऋषभ की मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed