फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for stealing JCB

Panipat News: जेसीबी चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for stealing JCB
पानीपत। ब्राह्मणवास गांव में घर के बाहर खड़ी जेसीबी चोरी के मामले चोरी के दो आरोपियों को आठ मरला चौकी पुलिस ने वारदात के महज 12 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जींद जिले के रोहड़ गांव के गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व पाजू खुर्द गांव के सोनू उर्फ लट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को वीरवार शाम जींद जिले के रोहड़ गांव के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को जीपीएस लगा होने से इसे पकड़ने में मदद मिली।
विज्ञापन

आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर जेसीबी चोरी करने के बारे में स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वारदात में शामिल उनका साथी आरोपी जेसीबी पर ड्राइवर तैनात है। साथी आरोपी ने उन दोनों से साथ मिलकर शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की साजिश रची। तीनों ने मिलकर जेसीबी चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने ब्राह्मणवास गांव जेसीबी चोरी कर रोहड़ गांव में प्लाट में खड़ी कर दी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की जेसीबी व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ की। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। ब्राह्मणवास गांव के अरुण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह और बुड़शाम गांव निवासी विक्की मिलकर जेसीबी का काम करते है। उनकी जेसीबी 25 जून को चोरी कर ली थी। जिसमें जीपीएस लगा हुआ है। जिसकी लॉस्ट लॉकेशन सरनाखेड़ी नहर की आ रही है। थाना माॅडल टाउन में अरुण की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed