{"_id":"6144ff858ebc3e88394c93e2","slug":"two-accused-arrested-for-robbing-70-thousand-by-attacking-a-young-man-returning-after-eating-food-from-the-dhaba-panipat-news-knl83572528","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवक पर हमला कर 70 हजार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवक पर हमला कर 70 हजार लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सौंदापुर अड्डे पर स्थित अंशू ढाबे से खाना खाकर लौट रहे गौरव पर हमला कर जेब से 70 हजार रुपये लूटने वाले दो आरोपी प्रवीन और मोनू को पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 3500 रुपये बरामद कर उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि वीरवार को सौंदापुर अड्डे से प्रवीन उर्फ बीना और मोनू निवासी सौंदापुर को दबोचा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर जुलाई में ढाबे से खाना खाकर लौट रहे युवक के साथ सौंदापुरा अड्डे पर मारपीट कर रुपये छीनने की बात स्वीकारी। लूटे गए 70 हजार रुपयों को उन्होंने आपस में बांट लिया था। इसमें से कुछ रुपये उन्होंने नशा करने में खर्च कर दिए। दोनों के कब्जे से 3500 रुपये बरामद हुए। उन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस अब तीसरे आरोपी की धरपकड़ में जुटी हुई है।
यह था मामला
मुजफ्फरनगर निवासी गौरव ने शिकायत दे बताया था कि वह गौतम ट्रेडिंग कंपनी में काम करता है। गत 29 जुलाई को ड्राइवर हरप्रीत के साथ सौंदापुर अड्डे पर बने अंशू ढाबे पर नान खाने के लिए गया था। इसी दौरान ढाबे पर एक युवक आया। उसने शराब का सेवन किया हुआ था। युवक ने अपनी पहचान अनिल निवासी सौंदापुर के रूप में बताते हुए खाने के लिए रुपये मांगे। उसने युवक को ढाबे से खाना दिलवा दिया। उसने ढाबा मालिक को रुपये दिए तो आरोपी ने उसकी जेब में रखे रुपये देख लिए और झपटने की कोशिश की। उसने युवक को धमका कर वहां से भगा दिया। कुछ देर बाद सौंदापुर अड्डे पर युवक ने अपने कई साथियों के साथ आया और उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और जेब से करीब 70 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।