फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused arrested for fatal knife attack on father and son

Panipat News: पिता-पुत्र पर चाकू से जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for fatal knife attack on father and son
पानीपत। अमर भवन चौक पर पिता-पुत्र पर हमला करने के मामले में पुलिस टीम ने दो आरोपियों धूप सिंह नगर पिंटू व शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार शाम दोनों को धूप सिंह नगर से गिरफ्तार किया। दोनों को अदालत के सामने पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बताया कि तीन मई को कुम्हार मौहल्ला निवासी जुगेंद्र व उनका बेटा अभिषेक मोटरसाइकिल से अमर भवन चौक पचरंगा बाजार जा रहे थे। जिस समय वह चौक पर पहुंचे तो दो युवकों ने उनका रास्ता रोककर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन पर चाकू से हमला कर दिया था। सूचना पर शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए की टीम को लगाया गा था। मंगलवार शाम का पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कहासुनी में मारपीट करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed