फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Two accused apprehended in kidnapping and assault case; car recovered.

Panipat News: अपहरण और पिटाई में दो आरोपी काबू, कार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused apprehended in kidnapping and assault case; car recovered.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। सिवाह निवासी युवक का बिहोली गांव से अपहरण कर पिटाई के मामले में सीआईए-3 पुलिस ने भाउपुर निवासी बंटी और अनुज को गिरफ्तार किया पुलिस ने बंटी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बलेनो कार भी बरामद की है। मामले में दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी सुभाष ने बताया कि सिवाह निवासी सतपाल ने थाना बापौली में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि 28 सितंबर को उनका पोता प्रीतम दादी को दवा दिलाने बिहोली गया था। इसी दौरान बलेनो और फ्रोंक्स कार में आए आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोप है कि पिटाई के बाद उसे भाउपुर के पास खेतों में छोड़ दिया और उसकी स्विफ्ट कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने 30 सितंबर को मुख्य आरोपी बंटी को डाहर चौक के पास से गिरफ्तार किया था। अदालत से उसका चार दिन का रिमांड लिया गया। पूछताछ में बंटी ने बताया कि प्रीतम के साथ उसका पैसों का लेन-देन था। पैसे वापस मांगने पर टालमटोल करने के कारण उसने अनुज, प्रिंस उर्फ योगी और विशाल के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रविवार शाम दूसरे आरोपी अनुज को उत्तराखंड के हरिद्वार से गिरफ्तार किया। सोमवार को बंटी की रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं अनुज को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान अनुज से अपहृत युवक की स्विफ्ट कार और वारदात में इस्तेमाल डंडा बरामद करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही पुलिस की पकड़ से दूर प्रिंस उर्फ योगी और विशाल की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


घर में घुसकर दो युवकों पर डंडों से हमला
इसराना। हड़ताड़ी गांव में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने घर में घुसकर राहुल और उसके बुआ के लड़के सुमित पर डंडों से हमला कर दिया। घटना दो अक्टूबर की रात करीब दो बजे की है, जब दोनों कमरे में सो रहे थे। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य जागे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब छह महीने पहले उसका सचिन से झगड़ा हुआ था। उसने सचिन और उसके दो साथियों पर पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed