{"_id":"61632f188ebc3ed08f309529","slug":"twinkle-topper-of-sd-college-panipat-in-national-level-quiz-competition-panipat-news-knl860970174","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रस्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज पानीपत की ट्विंकल अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रस्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसडी कॉलेज पानीपत की ट्विंकल अव्वल
विज्ञापन
पानीपत। छात्रा द्वारा बनाई गई पेटिंग ।
- फोटो : Panipat
आईबी महाविद्यालय के जीव-विज्ञान विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय वन्य प्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित बहु आयामी राष्ट्रस्तरीय कार्यक्रम के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्राणी विज्ञान के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक प्रो. पवन कुमार ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में एसडी महाविद्यालय पानीपत की ट्विंकल प्रथम, हिंदू कन्या महाविद्यालय सोनीपत की निकिता सैनी द्वितीय व दयाल सिंह महाविद्यालय करनाल का जतिन तृतीय रहा।
पोस्टर बनाने में जस्टिस बशीर अहमद सईद महाविद्यालय चेन्नई की शालिनी दास प्रथम, पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय करनाल की मनीषा द्वितीय व आईबी महाविद्यालय की आयशा तृतीय रही। वहीं निबंध लेखन में कन्या महाविद्यालय खरखौदा की अंशु दहिया प्रथम, आईबी महाविद्यालय की श्रेया द्वितीय व राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोहाना की भूमिका तृतीय रही।
स्लोगन लेखन में केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना की अंजलि प्रथम, केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद की मनीषा झा द्वितीय व हिंदू कन्या महाविद्यालय सोनीपत की नंदिनी रुहेला तृतीय रही। वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता में केएल मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय फरीदाबाद की मनीषा झा प्रथम, जस्टिस बशीर अहमद सईद महाविद्यालय चेन्नई की शालिनी दास द्वितीय व दयाल सिंह महाविद्यालय करनाल का मेहुल गर्ग तृतीय रहा।
विज्ञापन
प्रो. पवन कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा भेजी गई प्रविष्टियों को निर्णायक मंडल ने विभिन्न कसौटियों पर परखते हुए विजेताओं का चयन किया। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने आयोजकों को सफल प्रबंधन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हमारे युवा वर्ग को वन्य जीवन के प्रति संवेदनशील बनाते हैं। कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक डॉ. निधान सिंह, प्रो. अंजुश्री, प्रो. रजनी, प्रो. मोनिका, प्रो. किरण का सहयोग रहा।