फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Twice the number of people reached Haridwar for Ganga Dussehra, even 22 buses were not enough.

Panipat News: गंगा दशहरा के लिए हरिद्वार सामान्य दाेगुना लोग पहुंचे, 22 बस भी कम पड़ी

Tue, 26 May 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 26 May 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Twice the number of people reached Haridwar for Ganga Dussehra, even 22 buses were not enough.
पानीपत। गंगा दशहरा पर हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी रही। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने 10 अतिरिक्त बसों के परमिट लिए, लेकिन इसके बावजूद बसों में भारी भीड़ रही और कई यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में हरिद्वार रूट पर 12 बसों का संचालन किया जाता है, लेकिन गंगा दशहरा को देखते हुए रोडवेज ने 10 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। श्रद्धालु रविवार रात से ही हरिद्वार के लिए रवाना होना शुरू हो गए थे। सोमवार तड़के चार बजे से ही बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सुबह पांच बजे पहली बस हरिद्वार के लिए रवाना हुई, जिसके बाद हर घंटे बसें भेजी गईं। सुबह के समय यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों में भारी भीड़ रही।
विज्ञापन




यात्री रामकुमार, बोधराज और हरिओम ने बताया कि वे निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पहुंच गए थे, लेकिन उनसे पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां मौजूद थे। टिकट लेने के बाद काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ा। बस आने पर सीटें भर जाने के कारण उन्हें खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। यात्रियों ने रोडवेज अधिकारियों से हरिद्वार रूट पर और बसें चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




गंगा दशहरा के लिए पर्याप्त बस लगाई गई थी। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई। इसके लिए पहले ही 10 बसों के अलग से परमिट लिए गए थे। -विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक-रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed