{"_id":"6442f3c66f6bfc884a028287","slug":"tubewell-operator-breathed-his-last-in-a-road-accident-panipat-news-c-18-1-98184-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सड़क हादसे में ट्यूबवेल ऑपरेटर की सांसें थमीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सड़क हादसे में ट्यूबवेल ऑपरेटर की सांसें थमीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
थर्मल। रिफाइनरी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार ट्यूबवेल ऑपरेटर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अर्जुन नगर निवासी संजय ने बताया कि वह और उसका भाई सोनू वीरवार को अलग-अलग बाइक पर रिफाइनरी जा रहे थे। सोनू उससे कुछ दूरी पर आगे चल रहा था। वह आरकेजी यार्न फैक्टरी के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक चालक ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और इसके अलावा उन्होंने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। उसके भाई और दूसरी बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर भीड़ जमा होने की वजह से आरोपी चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। वह भाई और घायल युवक को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पर डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया। सोनू ट्यूबवेल ऑपरेटर था और वह शादीशुदा था, उसके दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।