{"_id":"6903c07b03ba8ae2c409e36a","slug":"trucks-parked-illegally-in-transport-nagar-will-be-seized-panipat-news-c-244-1-pnp1001-146335-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से खड़े ट्रक होंगे सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ट्रांसपोर्ट नगर में अवैध रूप से खड़े ट्रक होंगे सीज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट-टू में ट्रांसपोर्ट नगर के नजदीक अवैध रूप से खड़े ट्रक व कंटेनर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनको सीज किया जा सकता है। वहीं इसके आसपास फैली झुग्गी हटाई जाएंगी।
पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने इसके लिए उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ शुक्रवार को उनके कार्यालय में संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। करीब एक घंटे चली बैठक में चर्चा की। जिसमें शहर में बढ़ते अतिक्रमण और झुग्गियों को हटाने को लेकर शासन और प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
विधायक प्रमोद विज ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए व्यापक ड्राइव शुरू की जा रही है। जिसका असर बहुत जल्द दिखाई देगा। इस अभियान को पूरी तरह जनकल्याण के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण मिल सके। विधायक ने अधिकारियों ने स्पष्ट आदेश दिए कि अब शहर में कहीं भी अवैध झुग्गी या अतिक्रमण नजर नहीं आना चाहिए। विधायक प्रमोद विज ने इस अभियान को लेकर स्पष्ट कहा कि यह कदम पूरी तरह जनहित में उठाया गया निर्णय है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर और सेक्टर-25 पार्ट-2 में कई स्थानों पर अतिक्रमण की शिकायतें मिली हैं। सरकार और प्रशासन का लक्ष्य है कि इन क्षेत्रों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त बनाया जाए। शहर को सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए यह ड्राइव बहुत जरूरी है। जो लोग पार्किंग स्थल या सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा किए बैठे हैं, अब उनका सफाया किया जाएगा। हम इन जगहों पर खुदाई कराकर यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में फिर से अवैध कब्जा न हो सके।
शहर को बनाना होगा सुंदर
उपायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाना। कब्जा कर शहर की व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में कई स्थानों पर बजरी डाली गई है या कंटेनर रखे गए हैं, उन्हें तुरंत सीज किया जाएगा और संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 133 के तहत मामला दर्ज होगा। इसके लिए पूरी फोर्स तैयार है। जेसीबी मशीनें और क्रेन जल्द ही मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को हटाने का कार्य शुरू करेंगी। जो भी सामान या कंटेनर अवैध रूप से रखे गए हैं, उन्हें जब्त किया जाएगा और सीज किया जाएगा।