फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck wreaks havoc on elevated highway in Panipat, five people killed; chaos ensues at the scene

Haryana: नशे में धुत ट्रक चालक ने छह युवकों को कुचला, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

Thu, 14 Nov 2024 01:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:14 PM IST
सार

नशे में धुत ट्रक चालक ने छह युवकों को कुचल दिया। पांच की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पांच किलोमीटर तक गलत दिशा में चलते हुए ट्रक चालक ने कहर बरपाया। पांच मोटरसाइकिल सवार व एक पैदल जा रहे युवक को कुचला गया। महिंद्रा एक्सयूवी को टक्कर मारकर ट्रक रुका, लोगों ने चालक को पकड़ा।

विज्ञापन
Truck wreaks havoc on elevated highway in Panipat, five people killed; chaos ensues at the scene
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

एलिवेटेड हाईवे पर नशे में धुत एक ट्रक चालक ने सिवाह गांव से पानीपत के तहसील कैंप तक छह युवकों को कुचल दिया। पांच युवकों की मौत हो गई, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक ने गलत दिशा में चलते हुए पांच किलोमीटर तक कहर बरपाया। तहसील कैंप कट के सामने फ्लाईओवर पर एक्सयूवी कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक रुक गया। पुलिस व राहगीरों ने पकड़ लिया। दिल को दहला देने वाले मामले में आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने तीन युवकों के शवों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दो के शवों का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। इनमें से एक युवक के शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। तीन थानों की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

हादसा वीरवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। राजस्थान नंबर का एक ट्रक रोहतक बाईपास से आया। आरोपी चालक ट्रक को सिवाह के पास ही करनाल-दिल्ली लेन पर गलत दिशा में ले गया। यहां से ट्रक की गति तेज कर दी और सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड के सामने फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को कुचल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मौके पर मौत हो गई। इनकी शिनाख्त समालखा के पावटी गांव निवासी सूरज (26) व अनिकेत (27) के रूप में हुई। दोनों आपस में दोस्त थे। ट्रक चालक ने फ्लाईओवर से उतरते ही एक मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया। उसकी भी मौके पर मौत हो गई। उसकी शिनाख्त पानीपत के विराट नगर निवासी शुभम कनौजिया (27) के रूप में हुई।

इसके बाद ट्रक चालक ने मलिक पेट्रोल पंप के पास दिल्ली के किरोड़ी निवासी राजेंद्र (34) और होटल गोल्ड के सामने एक पैदल जा रहे युवक को कुचल दिया। इन दोनों की भी मौके पर ही मौत हो गई। गोहाना मोड़ के सामने फ्लाईओवर पर ट्रक चालक ने हनुमान कॉलोनी निवासी नरेश को टक्कर मारी।

नरेश ने चलती मोटरसाइकिल से कूदकर जान बचाई। उसके हाथ व पैरों की हड्डी टूट गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद ट्रक ने तहसील कैंप के सामने फ्लाईओवर पर एक एक्सयूवी कार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक डिवाइडर पर टकराकर रुक गया।


सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि बहुत दर्दनाक हादसा है। आरोपी ट्रक चालक ने गलत दिशा में ट्रक को दौड़ाते हुए इन युवकों को कुचल दिया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इन मामलों में उनके साथ संबंधित थाना पुलिस कार्रवाई कर रही हैं। एक युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। चार शवों की शिनाख्त हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed