फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck hits auto filled with followers, four women from Firozabad injured

Panipat News: अनुयायियों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, फिरोजाबाद की चार महिलाएं घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Truck hits auto filled with followers, four women from Firozabad injured
समालखा। जीटी रोड पर संत निरंकारी समागम स्थल के बाहर अनुयायियों के ऑटो को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इसमें उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी चार अनुयायी घायल हो गए। उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन


समालखा में 76वें निरंकारी संत समागम का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इसमें देश के कोने-कोने से अनुयायी पहुंच रहे हैं। यूपी के फिरोजाबाद से अनुयायी शनिवार को ऑटो में सवार होकर समागम स्थल पर जा रहे थे। वे समागम गेट पर पहुंचे तो एक ट्रक ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार चार महिला श्रद्धालु 42 वर्षीय अनीता, 35 वर्षीय मंगला देवी, 65 वर्षीय भगवती और 60 वर्षीय आशा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास खड़े निरंकारी सेवादल कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। पुलिस ने भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed