{"_id":"6251eccb7a7ac411ba7eef46","slug":"truck-hit-two-people-waiting-for-auto-one-died-panipat-news-knl104448979","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो का इंतजार कर रहे दो लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो का इंतजार कर रहे दो लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जीटी रोड पर बीबीएमबी के सामने ऑटो का इंतजार कर रहे दो व्यक्ति ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच आरोपी ट्रक चालक मौके से चंपत हो गया। दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में वधावाराम कॉलोनी निवासी राहुल ने बताया कि वह अपने पिता कृष्ण व सेक्टर 13-17 निवासी बिजेंद्र के साथ शुक्रवार को समालखा जाने के लिए बीबीएमबी कट के पास खड़े थे। वे ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पानीपत की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आया। उसने सड़क पर साइड में खड़े पिता व बिजेंद्र को सीधी टक्कर मार दी। वह हादसे में बाल-बाल बच गया।
ट्रक चालक उनके पास आने लगा तो भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को जमा होते देखकर आरोपी मौके से ट्रक समेत फरार हो गया। राहगीरों की सहायता से दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पिता कृष्ण को मृत घोषित कर दिया। बिजेंद्र की हालत गंभीर होते देख उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।