फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck driver dies in collision between canter and truck

Panipat News: कैंटर और ट्रक की टक्कर में ट्रक चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Truck driver dies in collision between canter and truck
समालखा। जीटी रोड पर झट्टीपुर गांव के पास कैंटर और ट्रक की टक्कर से ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को दी शिकायत में धर्मेंद्र वासी आमपुरा राजस्थान ने बताया कि उसका जीजा बंटी बघेल निवासी सुंदरपुर गांव मध्य प्रदेश ट्रक चालक था। वह वीरवार देर रात को ग्वालियर सिपुरी से ट्रक लेकर निसिंग करनाल जा रहा था। झट्टीपुर गांव के पास ट्रक का टायर फट गया। वह ट्रक रोककर पीछे चेतावनी चिह्न लगाने लगा। इसी दौरान पीछे आए तेज रफ्तार एक कैंटर ने उसके जीजा को टक्कर मार दी। ट्रक व कैंटर के बीच में फंसने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed