फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck driver carrying vegetable collided with cement-laden trolley, death of trolley driver

सब्जी लेकर जा रहे ट्रक चालक ने सीमेंट से लदे ट्राले को मारी टक्कर, ट्राला चालक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck driver carrying vegetable collided with cement-laden trolley, death of trolley driver
Truck driver carrying vegetable collided with cement-laden trolley, death of trolley driver - फोटो : Panipat
रोहतक-पानीपत रोड पर गांव डाहर के पास गोल चक्कर पर रविवार की रात ट्रक और ट्राले की भिड़ंत में ट्रॉला चालक की मौके पर मौत हो गई। राजस्थान से कच्ची सीमेंट लोड कर पानीपत आ रहे ट्राला चालक को पानीपत से सब्जी लेकर रोहतक जा रहे ट्रक चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन ट्राला चालक अचानक मुड़ गया और ट्रक चालक सीधा ट्राले में जा भिड़ा। ट्रक चालक की हादसे में जान बच गई और वह मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के अजमेर के गांव शिवपुरा निवासी देवी सिंह ने बताया कि वह खुखडाना सीमेंट फैक्टरी पानीपत में नौकरी करता है। गत 20 मार्च को वह राजस्थान के जिला पाली गांव खेड़ा निवासी छितर (30) समेत चार लोग ट्राले में कच्ची सीमेंट लोड कर पानीपत के लिए चले थे। वह 21 मार्च की रात करीब 12 बजे पानीपत पहुंचे। रात एक बजे वह रोहतक पानीपत रोड पर गांव डाहर के नजदीक गोल चक्कर के पास पहुंचे तो पीछे से सब्जी से लोड ट्रक चालक ने ओवरटेक करते समय छितर के ट्राले को टक्कर मार दी। छितर अंसतुलित होकर गोल चक्कर पर बने पोल पर टकरा गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि छितर की चार माह पहले शुक्की से शादी हुई थी। छितर तीन भाईयों में दूसरे नंबर था। छितर से बड़ा भाई गोविंद और छोटा मान सिंह है। वह हर तीसरे दिन सीमेंट लोड पानीपत खुखडाना श्री सीमेंट प्लांट में लेकर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव डाहर के ग्रामीणों में गोल चक्कर को लेकर आक्रोश है। उनका कहना है कि गोल चक्कर पर कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। हर माह तीन से चार हादसे होते रहते हैं। उनकी मांग है कि गोल चक्कर को बड़ा बनाया जाए। पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए। लालबत्ती और साइन बोर्ड लगाए जाए। स्पीड ब्रेकर हो, ताकि वाहन की गति धीमी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed