फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Truck driver accused of stealing from cement plant arrested

Panipat News: सीमेंट प्लांट से चोरी करने का आरोपी ट्रक चालक को पकड़ा

Wed, 13 Nov 2024 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 13 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Truck driver accused of stealing from cement plant arrested
मतलौडा। थाना मतलौडा पुलिस ने श्री सीमेंट प्लांट से कलींकर (चूना पत्थर) चोरी करने के आरोपी ट्रक चालक को थर्मल बाईपास से गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक चालक ने ट्रक मालिक व लोडिंग वर्क के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था। इस मामले में ट्रक मालिक गिरफ्तार कर चुका है। अब आरोपी ट्रक चालक को पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान अनस निवासी मवाना गांव, मेरठ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थर्मल चौकी इंचार्ज सतविंदर ने बताया कि राजेंद्र निवासी जहाबरी खुर्द गांव, हरिद्वार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था उसका मेसर्स बाला जी ट्रेडिंग हरिद्वार के नाम से ट्रांसपोर्ट का काम है। उसने पानीपत थर्मल के पास स्थित श्री सीमेंट प्लांट में कलींकर लोडिंग अनलोडिंग का ठेका लिया है। थर्मल रेलवे लाइन साइडिंग से ट्रकों में कलींकर लोड कर श्री सीमेंट प्लांट तक लाया जाता है।
विज्ञापन


लोडिंग वर्कर गणेश ने 20 जून की देर रात चोरी के इरादे से एक ट्रक में कलींकर लोड कराया। ऑपरेटर सोनू ने इसकी सूचना उसे दी तो उसने तुरंत गाड़ी को रुकवा दिया। ट्रक चालक की पहचान अनस निवासी मवाना, मेरठ के रूप में हुई। उसने ट्रक मालिक गाजियाबाद निवासी नवीन को मौके पर बुलाया लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक अनस भी वहां से भाग गया था। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार किया। उसने चोरी के प्रयास की वारदात में कबूलनामा किया था। अब आरोपी चालक अनस को पकड़ा गया गया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed