{"_id":"6951a072e8512822790ffa0e","slug":"truck-drags-car-on-flyover-panipat-news-c-244-1-pnp1006-149656-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फ्लाईओवर पर कार को घसीटते हुए ले गया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फ्लाईओवर पर कार को घसीटते हुए ले गया ट्रक
विज्ञापन
इसराना। रोहतक-पानीपत नेशनल हाईवे पर इसराना के पास फ्लाईओवर पर रविवार सुबह 11 बजे पानीपत से आ रही एक कार को पीछे से ट्रक टक्कर मार कर घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि कार में सवार तीन यात्रियों को कोई चोट नहीं लगी। हादसे में कार चालक की साइड वाली खिड़की का शीशा टूटा व चालक खिड़की को नुकसान हुआ है। कार चालक सुमित गुप्ता वासी घरौंडा ने बताया कि वह घरौंडा से अपनी मां को लेने रोहतक जा रहा था।
जब वह इसराना के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और टक्कर लगने से उसकी कार मुड़ गई और ट्रक चालक कार करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ लाया। जिसमें उसके साथ दो अन्य सवारी भी बैठी हुई थी।
हादसे में कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। वहीं ट्रक चालक समीर खान वासी कैराना ने बताया कि वह कैराना से अपने ट्रक को लोड करके राजस्थान जा रहा था। इसराना फ्लाईओवर पर अचानक एक कार उनके सामने आ गई। गाड़ी लोड होने के कारण और फ्लाईओवर पर ढलान होने के कारण ब्रेक लगने के बावजूद ट्रक नहीं रुक पाया। जिसमें यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई कर यातायात को सुचारू किया।