फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Troubled by dowry harassment, woman commits suicide by hanging herself

Panipat News: दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Troubled by dowry harassment, woman commits suicide by hanging herself
पानीपत। सिवाह गांव में एक विवाहिता ने दहेज की मांग से प्रताड़ना से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर बेटी को बुरी से पीटने के बाद उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मृतका के दोनों भाइयों की पहले मौत हो चुकी है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने महिला के पिता के बयान पर उसके पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सोनीपत के गन्नौर खंड के उदेशीपुर गांव निवासी किताब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी प्रीति (25) की शादी करीब छह साल पहले सिवाह गांव निवासी कर्मवीर के साथ की थी। कर्मबीर खेतीबाड़ी करता है। प्रीति एक बेटे व एक बेटी की मां थी। कर्मबीर व उसका पिता इकबाल प्रीति को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे आए दिन उससे मारपीट करते थे। उन्होंने ससुरालियों की खुशी के लिए उन्हें पांच लाख रुपये भी दिए। इसके बाद भी उनकी मांग कम नहीं हुई। प्रीति आए दिन उनके सामने अपना दुखड़ा सुनाती थी। प्रीति रविवार को ही मायका से अपनी ससुराल आई थी। उसके ससुर इकबाल ने मंगलवार शाम को उसके पास फोन किया कि प्रीति ने फंदा लगा लिया है। वह सूचना मिलते ही सिवाह पहुंचे। यहां घर पर कोई नहीं मिला। उनके पड़ोसी बाहर खड़े थे। प्रीति का शव फर्श पर पड़ा था। प्रीति के गले व कमर पर चोट के निशान थे। उनके शक है कि प्रीति को पहले बुरी तरह से पीटा गया है और उसकी हत्या कर उसे फंदे पर लटकाया गया है। सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि उनकी टीम सिवाह गांव गई थी। यहां लोगों से भी कर्मबीर के परिवार के बारे में पूछताछ की गई है। प्रीति के परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। शिकायत के आधार पर पति व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दोनों भाइयों की पहले हो चुकी है मौत
उदेशीपुर गांव निवासी किसाब सिंह ने बताया कि वह दो बेटों व एक बेटी के पिता था। बेटी प्रीति सबसे छोटी थी। उसके दोनों लड़कों की कुछ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। अब प्रीति ही उसका सहारा थी। वह भी दहेज हत्या की बलि चढ़ गई । पिता किताब सिंह ने बेटी प्रीति के नाम पर एक एकड़ भूमि भी कराई थी। पूरे गांव में इस घटना के बाद मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed