{"_id":"66aae6e3c7e0108c7500fe47","slug":"trouble-due-to-traffic-jam-due-to-increased-speed-of-kanwadis-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121996-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कांवड़ियों की बढ़ी रफ्तार के बीच जाम से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कांवड़ियों की बढ़ी रफ्तार के बीच जाम से परेशानी
विज्ञापन
पानीपत। शिवरात्रि को एक दिन बाकी है। हरिद्वार से कांवड़ियों का आना तेज हो गया है। सुबह व शाम के समय कांवड़ियों की टोलियां लगातार आ रही हैं। सड़कों को लेकर सवालों में घिरे प्रशासन और जिम्मेदार विभागों के साथ अब पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कांवड़ियों के आने पर सुबह व शाम को कई चौक चौराहों के साथ जीटी रोड व असंध रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे शहरवासियों के साथ ही कांवड़ियों को भी परेशानी हो रही है।
उल्लेखनीय है कि शहर में कांवड़ियों को लेकर पुलिस की तैयारी कागजों तक सीमित है। इक्का दुक्का चौक पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। जबकि बाकी चौक चौराहों पर पुलिस का कोई ध्यान नहीं है। पुराना हरिद्वार रोड का ट्रैफिक डायवर्ट होने के बाद भी वाहन चालक मनमर्जी से गाड़ियों को दौड़ा रहे हैं। दो अगस्त को शिवरात्रि है। अब तक राजस्थान और इसके साथ लगते जिले के कांवड़ियों का आना था। इसके बाद पानीपत व इसके आसपास के कांवड़ियों का आना तेज हो गया है। साथ ही लंंबी दूरी की डाक कांवड़ भी आने लगे हैं। वीरवार को डाक कांवड़ तेज हो जाएंगी। अमर उजाला ने बुधवार को पुराना हरिद्वार रोड पर उग्रा खेड़ी मोड़ से शहर में प्रवेश के बाद असंध रोड और जीटी रोड पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखा।
बॉक्स
रूट डायवर्ट होने पर दूसरे रास्तों से होकर दौड़ रहे वाहन
पुलिस ने पुराना हरिद्वार रोड पर संजय चौक से भारी वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। पुलिस ने इसको लेकर कई जगह नाके भी लगा रखे हैं। बुधवार को दोपहर के समय कई जगह भारी वाहनों की आवाजाही रही। बबैल पुलिस नाके पर कई छोटी गलियों व अन्य रास्तों से वाहन चालक पुराना हरिद्वार रोड पर आ रहे हैं। इसके अलावा मारबल बाजार में एक तरफ की सड़क अधूरी रहने पर वाहन चालक उल्टी दिशा में वाहन दौड़ा रहे हैं। ऐसे में कांवड़ियों को वाहनों से बचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जीटी रोड, असंध रोड व असंध नाके पर जाम की स्थिति
शहर में पुराना हरिद्वार रोड पर पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक सुबह व शाम को जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके अलावा जीटी रोड पर लालबत्ती चौक, रामलाल चौक पर शाम को निकल पाना मुश्किल हो जाता है। असंध नाका पर चारों तरफ से वाहनों के आने पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में कांवड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्जन :
पुराना हरिद्वार रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद है। इसके साथ यहां रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस के नाके लगाए गए हैं। कोई वाहन चालक दूसरे रास्तों से आते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी नरेंद्र कादियान, नोडल अधिकारी कांवड़ यात्रा।