{"_id":"693dca0ba2879ded95064c26","slug":"trouble-due-to-potholes-on-kalkha-brahmin-majra-road-panipat-news-c-244-1-pnp1006-148728-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कालखा-ब्राह्मण माजरा रोड पर बने गड्ढों से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कालखा-ब्राह्मण माजरा रोड पर बने गड्ढों से परेशानी
Sun, 14 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
कालखा-ब्राह्मण माजरा रोड पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
पानीपत। जिले के कालखा-ब्राह्मण माजरा रोड पर बने गहरे गड्ढों के कारण आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। गड्ढों के कारण यहां से लोगों का पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। इस सड़क पर कई बार ई-रिक्शा व ऑटो भी पलट चुके हैं, जिनमें सवार लोग चोटिल हो चुके हैं। सड़क से गुजरते समय बाइक सवार भी गिरकर चोटिल हो रहे हैं। अन्य वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरते समय हादसे का खतरा सता रहा है। समस्या के समाधान के लिए लोगों ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन कोई सुधार नहीं हो पाया है। समस्या ज्यों की त्यों बनी है। लोगों ने दोनों गांवों के सरपंचों से लेकर अन्य अधिकारियों को कई बार शिकायत दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।
- प्रवीण कुमार, कालखा गांव।
विज्ञापन
- प्रवीण कुमार, कालखा गांव।

कालखा-ब्राह्मण माजरा रोड पर बने गहरे गड्ढे। संवाद
विज्ञापन