फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trolley hit the car, then overturned on the car, three including two brothers died

ट्राले ने कार को टक्कर मारी, फिर कार पर पलटा, दो भाइयों समेत तीन की मौत, एक गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trolley hit the car, then overturned on the car, three including two brothers died
पानीपत। गांव सिवाह के पास हाइवे पर एक ट्राले ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। कार डिवाइडर पर जा टकराई। ट्राला कार पर ही पलट गया। हादसे में कार में सवार दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। ट्राला चालक ट्राला छोड़ मौके से फरार हो गया। कार सवार गांव आट्टे में भट्ठे पर झगड़े में घायल हुए साथी श्रमिक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ला रहे थे। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार से शवों और घायलों को सिविल अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने ट्राला चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जवेड खण्डेहा, जिला चित्रकूट, उत्तर प्रदेश निवासी राम अवतार (25)और रामलाल (27) पुत्र बिरछानी लाल पिछले तीन साल से आट्टा गांव स्थित भट्ठे पर काम करते थे। दोनों सगे भाई थे। राम अवतार की ढाई साल पहले शादी हुई थी। वो एक डेढ़ साल के बच्चे का पिता था। राम अवतार दो लड़कों और दो लड़कियों का पिता था। दोनों भाई अपने परिवार के साथ भट्ठे पर रहते थे। माता-पिता गांव में रहते हैं। मंगलवार रात करीबन 12 बजे भट्ठे पर मजदूर आशू और महेश का झगड़ा हो गया था। आशू ने महेश पर कस्सी से हमला कर दिया। इसमें महेश गंभीर रूप से घायल हो गया। राम अवतार ने इस बारे में खेत के मालिक दिलावर को फोन कर घटना की जानकारी दी। दिलावर अपनी कार लेकर भट्ठे पर पहुंचा। दिलावर, राम अवतार, रामलाल व भट्ठे का मुनीम रामकरण कार में महेश को बैठाकर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ला रहे थे। कार दिलावर चला रहा था। मुनीम रामकरण आगे सीट पर बैठा था। पीछे राम अवतार, रामलाल व महेश बैठे थे। गांव सिवाह के पास जीटी रोड पर एक ट्राले ने पीछे से कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार डिवाइडर पर टकरा गई और ट्राला कार पर ही पलट गया। कार में सवार दिलावर, राम अवतार व रामलाल की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस की मदद से महेश व रामकरण को कार से बाहर निकाला। रामकरण को हादसे में चोटें नहीं आई। ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने सभी को सिविल अस्पताल में भिजवाया। तीनों शवों को शवगृह में रखवा दिया गया। गंभीर रूप से घायल महेश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बाक्स
ऐसे हुआ हादसा
गांव सिवाह और नांगलखेड़ी के बीच मौजूदा समय में हाइवे को आठ लेन करने का काम चल रहा है। काम प्रगति पर होने के कारण बीबीएमबी के पास ट्रैफिक को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है। हाइवे से सर्विस लेन पर आते वक्त वाहन एक दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास करते हैं। ट्राला चालक ने भी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ट्राले ने पीछे से कार को टक्कर मारी। कार डिवाइडर पर चढ़ गई। ट्राला चालक ने भी स्टेयरिंग से नियंत्रण खो दिया। ट्राला भी डिवाइडर से टकराने के बाद कार पर पलट गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जीटी रोड से हटवाया और यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed