खादी आश्रम एवं पानीपत नागरिक मंच के तत्वावधान में भारतीय खादी ग्रामोद्योग संघ उत्तरी क्षेत्र की ओर से शनिवार को गांधी और शास्त्री जयंती मनाई गई। विद्या भारती मॉडर्न स्कूल एवं चेतना परिवार ट्रस्ट के सहयोग से खादी आश्रम के सोमभाई हॉल में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने चरखे से सूत कातकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।
सभा की अध्यक्षता समाजसेवी दीपचंद निर्मोही और संचालन शालिनी ने किया। दीपचंद निर्मोही ने कहा कि आज हम सिर्फ जयंती मनाने नहीं, बल्कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के सिद्धांतों एवं आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट करने के लि इकट्ठा हुए हैं। खादी आश्रम प्रबंधक समिति के सचिव मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्रपिता के बताए मार्ग पर चलने से एक नई ऊर्जा का अनुभव होता है। इस अवसर पर खादी आश्रम के कार्यकर्ता ईश्वर पाल, आशा, जगदीप चंद, अजीत पाल, बिशंबर दास मौजूद रहे।