{"_id":"67e45ea179a0dd7a38020d91","slug":"trial-for-players-for-sports-nursery-today-panipat-news-c-244-1-pnp1007-134237-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: खेल नर्सरी के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: खेल नर्सरी के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल आज
विज्ञापन
पानीपत। खेल विभाग जनवरी में बंद की खेल नर्सरियों को एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का ट्रायल 27 मार्च को लिया जाएगा। ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया 27 मार्च वीरवार को विभिन्न खेल नर्सरियों में की जाएगी। इसके लिए खेल विभाग द्वारा तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी हैं। प्रत्येक खेल नर्सरी में 25-25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
जिले में सरकारी 20 खेल नर्सरियों और एक एकेडमी हैं। इनमें खिलाड़ियों का ट्रायल वीरवार 27 मार्च को लिया जाएगा। फिर एक अप्रैल से खेल नर्सरियों को दोबारा से शुरू किया जाएगा। विदित है कि जनवरी के आखिरी सप्ताह से खेल नर्सरियों को 31 मार्च तक बंद रखा जाता है जिससे बच्चे परीक्षा के समय अपनी शिक्षा पर ध्यान दे सकें।
फिर एक अप्रैल से खेल नर्सरियों को दोबारा शुरू किया जाता है। इसके लिए हरियाणा महानिदेशक ने जिले में कार्यरत सभी खेल प्रशिक्षकों को एक अप्रैल से खेल नर्सरी का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। इसलिए 27 मार्च को खिलाड़ियों का ट्रायल विभिन्न नर्सरियों में लिया जाएगा।
विज्ञापन
शिवाजी स्टेडियम में होगा कई खेलों का ट्रायल
शिवाजी स्टेडियम में शूटिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, जिमनास्टिक आदि का ट्रायल लिया जाएगा। इसके माध्यम से खेलों में आगे आने के इच्छुक बच्चे अपना ट्रायल दे सकते हैं। सभी खेल प्रशिक्षक खिलाड़ियों का ट्रायल 27 मार्च सुबह 10 से शाम पांच बजे तक लेंगे।
ट्रायल में एक खेल नर्सरी में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और 10 अन्य खिलाड़ियों का नाम प्रतिक्षा में रखा जाएगा। ट्रायल का सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सहयोगी अनीता ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को रिहायशी प्रमाणपत्र लाना होगा। खिलाड़ी को आवश्यक सभी दस्तावेज साथ लेकर आने हैं। ट्रायल के लिए आयु आठ से 19 वर्ष तक होनी चाहिए।
वर्जन :
खेल नर्सरियों को जनवरी के अंतिम सप्ताह में बंद कर दिया जाता है। इनको एक अप्रैल को शुरू किया जाएगा। इसके लिए वीरवार को शिवाजी स्टेडियम और विभिन्न नर्सरियों में ट्रायल लिए जाएंगे।
धुरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी।