{"_id":"671ac01e4d3d9ff0e508f694","slug":"trauma-facility-will-be-available-only-in-critical-care-block-panipat-news-c-244-1-pnp1003-126349-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही मिलेगी ट्रामा सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही मिलेगी ट्रामा सुविधा
विज्ञापन
पानीपत। सालों के इंतजार के बाद अब टेक्सटाइल नगरी को ट्रामा सेंटर की सौगात मिलेगी। अस्पताल में बनने वाली क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही ट्रामा सेंटर की सेवाएं मिलेगी। अब इसको क्रिटिकल केयर एंड ट्रामा सेंटर नाम दिया गया है। इनमें न्यूरोलॉजिस्ट भी होगा, जो सिर में लगी गंभीर चोटों इलाज करेगा। सिविल सर्जन की मांग पर सीसीयू में ही ट्रामा सेंटर की सेवाएं शुरू करने का फैसला किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला नागरिक अस्पताल में 50 बेड की क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का काम जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने सीपीडब्ल्यूडी के खाते में काम शुरू करने के लिए 5.62 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए हैं। यह यूनिट 20 करोड़ में बनकर तैयार होगी। अब सीसीयू के टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सीसीयू के लिए जिला नागरिक अस्पताल में तीन एकड़ भूमि चिह्नित कर ली गई है। सीसीयू में न्यूरो, ब्रेन स्ट्रोक एवं फेफड़ों समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का इलाज होगा। क्रिटिकल केयर यूनिट के साथ ही स्वास्थ्य जांचों के लिए लेबोरेट्री का भी निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भी अलग से जगह चिह्नित कर पैमाइश कर ली गई है।
क्रिटिकल केयर यूनिट की लेबोरेटरी में 60 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें हो सकेंगी। ये जांचें गंभीर रोगों के मरीजों के लिए बेहद जरूरी होंगी। शिशुओं और महिला रोगों संबंधी जांच भी यहां उपलब्ध होगी। यह सेवाएं शुरू होने पर गंभीर रोगियों को सोनीपत स्थित खानपुर मेडिकल कॉलेज और रोहतक स्थित पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। रेफर करने पर रास्ते में होने वाली मौतों में भी कमी आएगी। नई लेबोरेट्री की जिम्मेदारी भी जिला अस्पताल के ही लैब टेक्नीशियन संभालेंगे। अलग से स्टाफ की व्यवस्था करने की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक नई जांचों के लिए उनके पास पहले से ही अनुभवी टेक्नीशियन हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
कोरोना काल से अटका हुआ है प्रोजेक्ट
2020 में कोरोना का खतरा बढ़ा तो सरकार ने पंचकूला व पानीपत में क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने का निर्णय किया था ताकि कोरोना के गंभीर मरीजों का यहां इलाज हो सके। एक तरह से इसे कोरोना के खतरे से निपटने के लिए ही तैयार करने की योजना थी। चार साल से यह प्रोजेक्ट धीमी गति से चल रहा है। अब तक सीसीयू के लिए जगह ही चिह्नित हुई है। इसका एस्टीमेट तैयार किया गया है। अब 5.62 लाख रुपये काम शुरू करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर किए गए हैं।
वर्जन-
जिला नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. श्यामलाल महाजन ने कहा कि अब क्रिटिकल केयर ब्लॉक में ही ट्रामा सेवाएं दी जाएगी। यहां से सिर की चोट के मरीजों को रेफर नहीं करना पड़ेगा। सीसीयू का काम चल रहा है। जल्द इसके निर्माण का काम भी शुरू होगा। काम शुरू करने के लिए कुछ राशि सीपीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर की गई है। एक तरह से यह काम शुरू करने की फीस है। जल्द टेंडर प्रक्रिया भी शुरू होगी।