फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transporters Protest for demands protest against ECC tax

Haryana: ट्रांसपोर्टर तीन दिन करेंगे चक्का जाम, दिल्ली सरकार के ईसीसी टैक्स के विरोध में करेंगे प्रदर्शन

Thu, 07 May 2026 08:53 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 May 2026 08:53 PM IST
सार

ट्रांसपोर्टर ने सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईसीसी टैक्स, बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध व ट्रांसपोर्ट उद्योग पर बढ़ते आर्थिक दबाव को लेकर चिंता व्यक्त की।

विज्ञापन
Transporters Protest for demands protest against ECC tax
ट्रांसपोर्टर का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रांसपोर्टर 21 से 23 मई को तीन दिन चक्का जाम रखेंगे। यह सांकेतिक हड़ताल सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईसीसी टैक्स, बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध के विरोध में किया जाएगा।
विज्ञापन


एआईएमटीसी (ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस) की वीरवार को पानीपत के सेक्टर 25 स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में इसका फैसला लिया। बैठक की अध्यक्षता एआईएमटीसी पानीपत के अध्यक्ष धर्मवीर मलिक ने की। एआईएमटीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हरीश सभरवाल, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन कुलतरण सिंह अटवाल, रोहित आहूजा (प्रधान डीटीए), अमृतपाल सिंह बक्शी राष्ट्रीय सचिव, गुलजीत सिंह सांगा व अजीत सिंह ओबेरॉय विशेष रूप बैठक में शामिल हुए। 
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर ने सीएक्यूएम और दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ाए गए ईसीसी टैक्स, बीएस-4 कॉमर्शियल वाहनों पर प्रस्तावित प्रतिबंध व ट्रांसपोर्ट उद्योग पर बढ़ते आर्थिक दबाव को लेकर चिंता व्यक्त की। ट्रांसपोर्ट संगठनों ने एकजुट होकर सरकार तक अपनी मांगें मजबूती से पहुंचाने का फैसला लिया गया। सरकार ने ट्रांसपोर्टरों की जायज मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो 21 से 23 मई तक तीन दिवसीय सांकेतिक चक्का जाम कर पूरे देश में ट्रांसपोर्ट उद्योग की आवाज बुलंद की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मवीर मलिक ने कहा कि ट्रांसपोर्ट उद्योग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और ट्रांसपोर्टरों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। ट्रांसपोर्टर अपनी मांगों के लिए एकजुट हैं और अपने अधिकारों के लिए निर्णायक संघर्ष करेंगे। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने ट्रांसपोर्टरों को कांग्रेस की तरफ से समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हर संघर्ष और हर मुश्किल परिस्थिति में ट्रांसपोर्टरों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। इस अवसर पर मन्नू मलिक, बिल्लू जागलान, धीरेंद्र मलिक, रविंद्र कादियान, ब्रोकर एसोसिएशन पानीपत के प्रधान शेर सिंह, गुरुशरण सिंह बब्बू, सत्यवान शर्मा, संजय मान, सचिन जैन, मुकेश शर्मा, दीपेंद्र मलिक, जसपाल सिंह जस्सा, विजय शर्मा व विकास मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed