फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Transformer kept at low height near Lal Tanki Market, anger among shopkeepers

Panipat News: लाल टंकी मार्केट के पास कम ऊंचाई पर रखा ट्रांसफार्मर, दुकानदारों में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Transformer kept at low height near Lal Tanki Market, anger among shopkeepers
पानीपत। मॉडल टाउन के रिंग रोड पर लाल टंकी मार्केट के पास बिजली निगम ने एक ट्रांसफार्मर को रोड के साथ चबूतरा बनाकर कम ऊंचाई पर रख दिया है। इसी ट्रांसफार्मर के बिल्कुल साथ एक अन्य ट्रांसफार्मर खंभों पर रखा गया है। इससे आसपास के दुकानदारों में रोष बना हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि इससे आसपास के लोगों को जान माल का खतरा बना रहेगा। अगर इस ट्रांसफार्मर को पोल पर लगाते तो ज्यादा बेहतर होता। उन्होंने निगम अधिकारियों से गुजारिश की है कि इसे खंभों पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 20 के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर और रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव आशु दुआ ने कहा कि रिंग रोड के दुकानदार उनके पास इस समस्या को लेकर आए थे। दुकानदारों ने बताया कि बिजली निगम की ओर से लगाया जाने वाला ये ट्रांसफार्मर हादसो का कारण बन सकता है। इससे कभी भी किसी को भी करंट लगने का डर बना हुआ है। ट्रांसफार्मर को करीब चार पांच फीट का चबूतरा बनाकर रखा गया है। निगम कर्मचारी इस काम पर लगे हैं। अगर ये ऐसा ही लगा दिया गया तो इसके आसपास की सफाई भी नहीं होगी। इस मुद्दे को एसोसिएशन ने अपनी मुख्य मांग में शामिल करते हुए बिजली निगम को इसे पोल पर शिफ्ट कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये रिंग रोड की सबसे मुख्य जगह है। यहां लाल टंकी वाला जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय है। जहां रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। इसके साथ मार्केट भी हैं, यहां भी हर समय भीड़ भाड़ है। जबकि ये ट्रांसफार्मर सड़क से महज दो फीट की दूरी पर रखा गया है। जो इससे यहां से पैदल, साइकिल और वाहनों पर आवागमन करने वालों के लिए मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
ट्रांसफार्मर को सभी प्रकार की सुरक्षा नियमों को ध्यान में रखते हुए रखवाया जा रहा है। इससे कोई भी परेशानी नहीं होगी। करीब पांच फीट की ऊंचाई सही होती है। चबूतरे का इस्तेमाल बड़े या हैवी क्षमता वाले ट्रांसफार्मर रखने के लिए होता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
कुलदीप पूनिया, एसडीओ, मॉडल टाउन सब डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed