{"_id":"67c8affd9efa3ff34b0fdb52","slug":"trains-coming-from-jammu-are-being-continuously-cancelled-panipat-news-c-244-1-pnp1006-133177-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जम्मू से आने वाली ट्रेन लगातार हो रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जम्मू से आने वाली ट्रेन लगातार हो रही रद्द
विज्ञापन
पानीपत। पिछले एक सप्ताह से लगातार दो से तीन ट्रेन रोजाना रद्द हो रही है। जिससे यात्रियोंं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जम्मू स्टेशन के आसपास मरम्मत कार्य को लेकर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। साथ ही कार्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन रेलवे प्रशासन की ओर से दिया जा रहा है। वही कई अन्य ट्रेन भी दो से तीन घंटे की देरी से पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य पर पहुंचने में समस्या हो रही है। झेलम और मालवा को बुधवार को भी रद्द कर दिया गया। जिससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।
पानीपत से अमृतसर जाने वाले यात्री सतीश, रमेश और सुनील ने बताया कि सुबह के निर्धारित समय होने के बावजूद ट्रेन स्टेशन पर नहीं पहुंच पा रही है। जिससे काफी यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही समय काटना पड़ रहा है।
उन्होंने बताया कि उन्हें निर्धारित ट्रेन में सवार होकर पंजाब की ओर रवाना होना था लेकिन समय पर ट्रेन के नहीं पहुंचने से उन्हें कई घंटों की देरी से उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया। रेलवे स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेनों का देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने का मुख्य कारण ट्रैक पर कई जगह चल रहे मरम्मत कार्य है। इससे ट्रेन दो से तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। इसके अलावा कई ट्रेनों को रद्द भी किया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों को जल्द ही निर्धारित स्टेशन पर समय अनुसार पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य पर पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
ये ट्रेन हो रही लेट :
अप लाइन : आम्रपाली एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 4:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:59 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 4:54 घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 49 मिनट की देरी से पहुंची।
मालवा एक्सप्रेस को बुधवार को किसी कारणवश रद्द कर दिया गया है। ऊंचाहार एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:50 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 2:45 घंटे की देरी से पहुंची। शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 7:50 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 25 मिनट की देरी से पहुंची।
पठानकोट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 9:18 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:40 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 22 मिनट की देरी से पहुंची। दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:55 बजे पहुंची।
यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:54 घंटे की देरी से पहुंची। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 3:29 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:00 घंटे की देरी से पहुंची। फाजिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 2:29 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम को 3:39 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 1:10 घंटे की देरी से पहुंची।
डाउन लाइन : उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:15 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:09 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 54 मिनट की देरी से पहुंची। हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 6:50 बजे का है।
यह ट्रेन पानीपत 7:05 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 15 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस को बुधवार को जम्मू में चल रहे रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य को लेकर रद्द कर दिया गया है। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत शाम 4:21 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत निर्धारित समय से 19 मिनट की देरी से पहुंची।