फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trains arrive hours late, passengers upset

Panipat News: ट्रेनों का आगमन घंटों देरी से, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Trains arrive hours late, passengers upset
पानीपत। ट्रेनों के देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनें समय-सारणी के अनुसार स्टेशन पर न पहुंचकर कई घंटे की देरी से पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। सुबह के निर्धारित समय वाली ट्रेनें दोपहर को पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन

पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्री सुरेंद्र, परमिंद्र और रविंद्र ने बताया कि वह पिछले कई घंटों से अपने गंतव्य को जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्ष में बैठे है लेकिन उनके गंतव्य को जाने के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं हो पा रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने इस समस्या को लेकर रेलवे प्रशासन से इसे ठीक करने की मांग की है। जिससे अन्य यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारी धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन के कई घंटे की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंचने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे प्रशासन की ओर से समस्या को दुरूस्त करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि किसी कारणवश ट्रेन कई घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। यात्रियोंं को उनके गंतव्य को समय अनुसार पहुंचाने के लिए जल्द इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
ये ट्रेन हो रहीं प्रभावित :
अप लाइन : अम्रापाली एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 4:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 8:31 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 2:26 घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:26 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 6:48 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:14 घंटे की देरी से पहुंची। मालवा सुपर फास्ट का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:40 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 6:59 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 1:19 घंटे की देरी से पहुंची। ऊंचाहर एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:55 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:30 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 3:35 घंटे की देरी से पहुंची। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:11 बजे पहुंची।
यह ट्रेन पानीपत 37 मिनट की देरी से पहुंची। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय दोपहर 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 1:15 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 52 मिनट की देरी से पहुंची।

डाउन लाइन : यशवंतपुर कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 5:36 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 5:58 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 22 मिनट की देरी से पहुंची। झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत सुबह 9:10 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 35 मिनट की देरी से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय शाम को 4:02 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 4:34 बजे पहुंची। यह ट्रेन पानीपत 32 मिनट की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed