फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Train delays continue, passengers upset

Panipat News: ट्रेनों की लेटलतीफी लगातार जारी, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Train delays continue, passengers upset
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगातार लेटलतीफी से पहुंच रही हैं। जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेनों के देरी से स्टेशन पर पहुंचने के कारण यात्रियों को ज्यादा समय स्टेशन पर ही व्यतीत करना पड़ रहा है। शुक्रवार को एक दर्जन ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची।
विज्ञापन

यात्री राघव, सुमित व राकेश ने बताया कि वह पिछले डेढ़ घंटे से स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे है लेकिन ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से कोई अहम कदम उठाने की बात कही है। जिससे यात्रियों को भविष्य में ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि बारिश ज्यादा मात्रा में होने के कारण ट्रेनों की गति धीमी हो गई है। जिस कारण से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये ट्रेन हो रही लेट-
अप लाइन पर पठानकोट एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 9:18 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:38 बजे पहुंची। इसे यहां से 10:42 बजे रवाना किया गया। पैसेंजर ट्रेन का पानीपत पहुंचने का समय 10:01 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 10:49 बजे पहुंची और इसे यहां से 10:54 बजे रवाना किया गया। खजुराहो एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 10:34 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 11:11 बजे पहुंची और इसे यहां से 11:19 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 12:23 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 12:47 बजे पहुंची और इसे यहां से 12:51 बजे रवाना किया गया। सचखंड एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:22 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:59 बजे पहुंची और इसे यहां से 3:03 बजे रवाना किया गया। जिल्का एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:29 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 3:58 बजे पहुंची और इसे यहां से 4:02 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाउन लाइन की भी लगभग ट्रेनें अपने निर्धारित समय की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। झेलम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 8:59 बजे पहुंची और इसे यहां से 9:05 बजे रवाना किया गया। पश्चिम एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 2:32 बजे का है। यह ट्रेन पानीपत 2:46 बजे पहुंची और इसे यहां से 2:53 बजे रवाना किया गया। गीता जयंती एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 4:02 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 4:18 बजे पहुंची और इसे यहां से 4:20 बजे रवाना किया गया। मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल एक्सप्रेस का पानीपत पहुंचने का समय 6:00 बजे का तय किया गया है। यह ट्रेन पानीपत 6:22 बजे पहुंची और इसे यहां से 6:30 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed