फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tragic accident in Panipat, Teacher going to school dies after being hit by a private school bus

पानीपत में दर्दनाक हादसा: स्कूल जा रही अध्यापिका की निजी स्कूल की टक्कर लगने से मौत, आठ माह पहले लगी थी नौकरी

Fri, 08 Nov 2024 03:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Nov 2024 03:38 PM IST
विज्ञापन
Tragic accident in Panipat, Teacher going to school dies after being hit by a private school bus
स्कूटी - फोटो : संवाद

पानीपत के सिवाह व नारायणा गांव के बीच एक स्कूल बस ने एक्टिवा सवार अध्यापिका को टक्कर मार दी। हादसे में अध्यापिका की मौत हो गई। आरोपी स्कूल बस चालक फरार हो गया। अध्यापिका शुक्रवार सुबह ड्यूटी जा रही थी। हादसा अध्यापिका के देवर के सामने हुआ। उसने बस का नोट कर पुलिस को दे दिया है। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने देवर के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कुटानी गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह सिंचाई विभाग में कार्यरत है। उसके भाई अनिल की गांव में ही करियाना की दुकान है। उसकी भाभी मोनिका (31) पेशे से अध्यापिका थी। उनकी आठ माह पहले हरियाणा रोजगार कौशल निगम के माध्यम से गणित अध्यापिका नौकरी लगी थी। फिलहाल उनकी ड्यूटी नारायणा गांव के सरकारी स्कूल में थी। वह सुबह पौने आठ बजे घर से ड्यूटी के लिए निकली थी। वह भी उसके पीछे अपने निजी काम से नारायणा गांव जा रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में रोहतक बाइपास के पास नारायणा व सिवाह गांव के बीच उनकी एक्टिवा को एक स्कूल बस ने टक्कर मार दी। मोनिका सिर के बल सड़क पर गिर गई। उनको गंभीर चोट आई। उसने उनको उठाया और बस का नंबर नोट किया। वह राहगीरों की मदद से मोनिका को सिवाह गांव के पास स्थित निजी अस्पताल में लेकर गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोनिका सात व तीन साल की दो बेटियों की मां थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिकारी के अनुसार
सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौँप दिया है। बस चालक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वह फिलहाल फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed