फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Traditional songs resonated throughout the day on Teej

Panipat News: तीज पर दिनभर गूंजते थे पारंपरिक गीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Traditional songs resonated throughout the day on Teej
परढ़ाना गांव की 50 वर्षीय कविता रानी ने बताया कि तीज के लिए महिलाओं में कई दिन पहले ही चाव चढ़ जाता था। वे इस दिन सुबह ही काम निपटाकर झूला झूलने लग जाती थीं। देर शाम तक झूला झूलती थीं। तीज के दिन पूरा आंगन और आस पड़ोस गीतों से गूंज उठते थे। महिलाएं ऊंचे-ऊंचे स्वर में गीत गाती थी। कोई तीज की खुशी तो कोई पेड़ के पत्ते के साथ सासू का नाक तोड़कर लाने का गीत गाती थीं। आज न तो झूले डालतीं और न ही कोई गीत गाती हैं। नई पीढ़ी की महिलाओं को तो गीत आते भी नहीं। वे फिल्मी गीतों पर रील बनाने में मस्त हैं। युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और सभ्यता भूल गई है।
विज्ञापन


अब झूला झूलने का भी समय नहीं
अंसल की 40 वर्षीय श्वेता मिगलानी ने बताया कि समय के साथ सब कुछ बदल गया है। वे अपनी मां और दादी को तीज के दिन झूल झूलती देखती थीं। मेरी दादी मेरी मां को सुबह कुछ काम नहीं करने देती थी। उनको झूला झूलने जाने के लिए कह देती थीं। वे भी काम में सहयोग करने का प्रयास करती थी। आज झूला झूलने का भी समय नहीं रहा। सामाजिक रूप से दिखावा रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed