{"_id":"6695c0a5717192fd9404b589","slug":"traders-mobilized-to-protest-against-extortion-demands-and-attacks-panipat-news-c-244-1-pnp1001-121147-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: रंगदारी मांगने और हमलों के विरोध में व्यापारी हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: रंगदारी मांगने और हमलों के विरोध में व्यापारी हुए लामबंद
विज्ञापन
पानीपत। व्यापारी रंगदारी मांगने और हमलों के विरोध में लामबंद हो गए हैं। हमले का आरोप सरकार की व्यवस्था पर मढ़ा है और 11 अगस्त को पानीपत में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन बुलाया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यातिथि और अति वशिष्ठ अतिथि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष उदय भान होंगे। सम्मेलन में भारी संख्या में प्रदेश के सभी ट्रेड के व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने सोमवार को पानीपत के एक निजी होटल में व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक ली। गर्ग ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से हरियाणा में लगातार व्यापार व उद्योग ठप हो रहा है। जीएसटी के तहत टैक्स लगाकर व टैक्सों में बढ़ोतरी कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। जब से देश आजाद हुआ है तब से अब तक कपड़ा, चीनी, दूध, दही, लस्सी आदि सामान पर कोई टैक्स नहीं था, मगर सरकार ने इन वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगा दिया। आम उपयोग में आने वाली वस्तुओं पर पांच प्रतिशत वैट से बढ़ाकर 18 व 28 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया है। गर्ग ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल चुका है। अपराधी दिन-दहाड़े दुकानों पर फायरिंग करके व्यापारियों से फिरौती व मंथली मांग रहे हैं। आज व्यापारी ना घर, ना दुकान पर और ना ही सड़कों पर सुरक्षित है। प्रदेश का व्यापारी अपनी जान माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह भयभीत है। सरकार व्यापारी व आम जनता की जान माल की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल सिद्ध हुई है।
उन्होंने कहा कि पानीपत व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों की समस्याओं को पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समक्ष रखा जाएगा। उनकी मांगों को कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कर पूरा कराया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख व्यापारी नेता रामनिवास गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, वीरेंद्र शाह, विजय जैन, मोहन लाल गर्ग, सुरेश बावेजा, मिलिक राज गर्ग, राम रतन अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, जगदीश जैन, सुभाष जैन, कवि राज, हरबंस खुराना, राकेश गर्ग, अशोक जैन, राम विकास जिंदल मौजूद रहे।