फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Traders mobilized against the corporation's notices, decided not to pay the fine

Panipat News: निगम के नोटिसों के विरोध में व्यापारी लामबंद, जुर्माना नहीं भरने का लिया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Traders mobilized against the corporation's notices, decided not to pay the fine
पानीपत। नगर निगम की ओर से दुकानों पर बोर्ड लगाने के संबंध में नोटिस देने के विरोध में शहर के व्यापारी लामबंद हो गए हैं। संयुक्त व्यापार मंडल ने शुक्रवार शाम को सुखदेव नगर स्थित आहूजा स्वीट्स पर व्यापारियों की बैठक बुलाई। इसमें व्यापारियों ने जुर्माना न भरने का फैसला लिया है। इस दौरान ये निर्णय भी लिया गया कि व्यापारी निगम आयुक्त और विधायक से मिलकर अपनी बात रखेंगे और जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री तक भी बात पहुंचाएंगे। व्यापारियों का कहना है प्रशासन हर कार्यक्रम व आयोजन में व्यापारियों का सहयोग लेता और उनके साथ बैठक भी करता है। वहीं निगम ने चुपके से उनको दो से 20 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाकर नोटिस थमा दिए हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधान दर्शनलाल वधवा और चेयरमैन अनिल मदान ने कहा कि नगर निगम अधिकारियों ने वर्ष 2023 के एक आदेश का 2025 में पालन करते हुए दुकानदारों को नोटिस दे दिए। किसी दुकानदार को दो तो किसी को 20 लाख रुपये तक का नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारियों को दो साल बाद बोर्ड के नियम याद आए हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम को राजस्व की जरूरत है तो उससे पहले व्यापारियों के साथ बैठक कर ली जाती। वे निगम के नियमों का पालन नहीं करते तो उन पर कार्रवाई की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि विधायक प्रमोद शहर को सुंदर बनाने के प्रयास में काम कर रहे हैं लेकिन वे व्यापारियों के साथ अनदेखा नहीं होने देंगे। इस मौके पर सुशील भराड़ा, कमल मुंजाल, संजय वर्मा, निशांत सोनी, चंद्र सहगल, धर्मपाल चोपड़ा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


आयुक्त से मिलने पर नहीं बनी बात तो शुरू करेंगे आंदोलन
संयुक्त व्यापार मंडल के महासचिव गौरव लिक्खा ने कहा कि व्यापारी शनिवार को मेयर कोमल सैनी से मिलेंगे और उनके सामने पूरा मामला रखेंगे। इसके बाद सोमवार को नगर निगम आयुक्त से मिलेंगे। इनके कोई रास्ता नहीं निकलता है तो वे बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। सनौली रोड एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि एक दुकानदार ने अपनी दुकान का बोर्ड लगा रखा है। निगम ने उनको नौ लाख रुपये का नोटिस दे दिया। जबकि जीएसटी नंबर लेने के बाद उनको एक बोर्ड लगाने का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
निगम ने 2023 में सबको अवगत कराया था। इस दौरान इस पर काम नहीं हुआ। निगम ने ऐसे सभी दुकानदारों को नोटिस दिए हैं। इनसे रिकवरी की जाएगी। व्यापारियों के साथ बैठक कर उनको नियमों के बारे में अवगत कराएंगे।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed