{"_id":"6a3855eb143ff010f90539b9","slug":"trader-panipat-news-c-18-1-knl1004-933233-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लालच देकर ट्रेडर से ठगे 14.60 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लालच देकर ट्रेडर से ठगे 14.60 लाख रुपये
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र की अर्जुन नगर कॉलोनी निवासी एक ट्रेडर से शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 14.60 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, पीड़ित पहले से ही ज़ेरोधा एप के जरिए ट्रेडिंग करता था। उसे भारत बुल नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया। इस ग्रुप में रोजाना शेयर बाजार में निवेश से जुड़े बड़े मुनाफे के स्क्रीनशॉट और संदेश साझा किए जाते थे, जिससे उसे विश्वास होने लगा।
करीब एक महीने तक ग्रुप में अन्य सदस्यों के कथित मुनाफे को देखने के बाद वह ठगों के जाल में फंस गया। इसके बाद उसे मार्क सीएम नामक एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। साथ ही उसकी बातचीत राजीव चौधरी नाम के व्यक्ति से होने लगी, जिसने खुद को ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताया। पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में पहले 13 लाख रुपये और बाद में 1.60 लाख रुपये कुल 14.60 लाख रुपये ठगों के बताए गए बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
जब मुनाफा निकालने की कोशिश की तो उसका अकाउंट और एप दोनों ब्लॉक कर दिए गए। जब पीड़ित ने राजीव चौधरी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसके सभी मोबाइल नंबर बंद मिले। साइबर थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।