फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Trade agreements with the EU, UK and USA will accelerate the growth of Panipat's industry.

Panipat News: ईयू, यूके और यूएसए के साथ व्यापारिक समझौते से पानीपत के उद्योग की रफ्तार होगी तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Trade agreements with the EU, UK and USA will accelerate the growth of Panipat's industry.
पानीपत। ईयू, यूके और अब यूएसए के साथ व्यापारिक समझौते से टेक्सटाइल नगरी पानीपत के उद्योगों की रफ्तार और तेज होगी। अमेरिका के टैरिफ घटाने से चीन, बांग्लादेश और पाकिस्तान से भी कम टैरिफ होगा। अब पाकिस्तान पर 19, बांग्लादेश और चीन पर 30-30 प्रतिशत टैरिफ है। नई ट्रेड डील के बाद अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ हटाने का नोटिफिकेशन शनिवार को जारी किया है। अब बाकी 25 प्रतिशत को भी घटाकर 18 प्रतिशत किया जाना है, उद्यमियों को पहली बार तीन बड़े व्यापारिक समझौतों से विदेश में माल भेजना आसान होगा, इससे निर्यात बढ़ने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स पानीपत चैप्टर ने व्यापारिक एसोसिएशन के साथ शनिवार को जिमखाना क्लब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्यातिथि रहे। प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज विशिष्ट अतिथि रहे। उद्यमियों ने व्यापारिक समझौते पर सरकार का आभार जताया और साथ ही अपनी मांगों को भी सरकार के सामने रखा, इनमें सबसे बड़ी पानीपत में टेक्सटाइल पार्क बनाने की रही। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इस मंच को समस्याओं की बजाय सम्मान का मंच बताया। उन्होंने बाद में औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन




भारत और अमेरिका समझौते का यह होगा फायदा
भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता सबसे बड़ा समझौता है। अकेले पानीपत से करीब 20 हजार करोड़ रुपये का निर्यात हर साल किया जाता है, इसमें से करीब 10 हजार करोड़ का व्यापार अमेरिका के साथ है, अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 50 प्रतिशत 27 अगस्त 2025 को लगा दिया था। इसे अब घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताई है। पानीपत में लगभग 500 एक्सपोर्टर्स हैंडलूम और पावर-लूम हैं। ये बाथ मैट, फ्लोर कवरिंग, रग्स, कालीन, बेडशीट, तौलिए, पर्दे, सोफा कपड़े, कुशन, कंबल, गद्दे, पफ समेत अन्य उत्पाद दूसरे देशों में निर्यात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूरोपियन यूनियन के साथ एफटीए भी होगा सहायक
भारत और यूरोपियन यूनियन के साथ एफटीए (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) किया गया है, इसके अंतर्गत आने वाले 27 देशों में करीब 45 लाख करोड़ का बाजार है, इसमें 30 प्रतिशत व्यापार भारत का है। इन देशों में भी हैंडलूम के उत्पादों में बाथ मैट, फ्लोर कवरिंग, रग्स, कारपेट, बेडशीट, तौलिए, पर्दे, कुशन, कंबल व गद्दे की मांग रहती है, इससे पहले साल जुलाई में यूनाइटेड किंगडम के साथ फ्री ट्रेड डील की थी। हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पानीपत चैप्टर के चेयरमैन विनोद धमीजा ने कहा कि तीनों व्यापारिक समझौते से पानीपत का निर्यात पहले से बढ़ेगा। निर्यातक इन देशों के बायर्स से संपर्क कर हैं। अमेरिका के कई बायर्स ने काम करने की बात भी पक्की की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed