फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractors will have to be strong, Ibkai Bumper B is needed till the bottom: Tikait

ट्रैक्टर मजबूत राखणे पड़ैंगे, इबकै बंपर बी नीचे तक चाहिये : टिकैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tractors will have to be strong, Ibkai Bumper B is needed till the bottom: Tikait
पानीपत। किसान भवन पानीपत में संबोधित करते हुए राकेश टिकैत। - फोटो : Panipat
पानीपत। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान आंदोलन की फिर से घोषणा कभी भी हो सकती है इसलिए ट्रैक्टर मजबूत राखणे पड़ैंगे, इबकै बंपर बी नीचे तक चाहिए। ट्रैक्टर के टायर पर भी लोहे के पतरे चाहिए क्योंकि वही आंदोलन पाड़ैगा...। वह शनिवार को पानीपत स्थित किसान भवन में सर छोटू की राम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे।
विज्ञापन

अपने इस बयान के साथ उन्होंने एक बार फिर सरकार के खिलाफ किसान आंदोलन का संकेत दे दिया है। उन्होंने किसानों से इशारों में कहा कि चोर घर तक आए थे और खाली हाथ गए हैं। अब उनको रास्ता पता चल गया है, दोबारा चोरी करने आएगा। ऐसे में किसान संगठन और ट्रैक्टर को मजबूत रखें। साथ ही किसान अपने ट्रैक्टर को टैंक समझें।
विज्ञापन

आने वाला आंदोलन बेरोजगार युवा करेगा
राकेश टिकैत ने कहा कि आने वाले समय में आंदोलन देश का युवा करेगा। बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है, अब युवाओं को आंदोलन करना पड़ेगा। युवाओं के आंदोलन में किसान संगठन उनके पीछे खड़ा रहेगा क्योंकि किसानों के घर में भी युवा है और वह भी बेरोजगार है। इसके साथ ही युवाओं से कहा कि अच्छे से पढ़ाई लिखाई पर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत बोले, ओवैसी पर हमला झूठ और साजिश
राकेश टिकैत ने असदुद्दीन ओवैसी पर उत्तर प्रदेश में हुए हमले को झूठा और साजिश बताया। उन्होंने कहा कि ओवैसी भी भाजपा का ही है। यह सब वोट बांटने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की आय आधी हो गई है, उन्हें अच्छी तरह पता कि किसे वोट देना है।

पानीपत। पानीपत किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।

पानीपत। पानीपत किसान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed