{"_id":"6279786c34494e4b3e303ec5","slug":"tractor-trolley-overturned-after-hitting-the-side-of-the-car-15-injured-including-children-women-panipat-news-knl107648460","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की साइड लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बच्चों,महिलाओं समेत 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की साइड लगने से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, बच्चों,महिलाओं समेत 15 घायल
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after hitting the side of the car, 15 injured including children, women
- फोटो : Panipat
पानीपत। जीटी रोड पर आईटीआई चौक के सामने कार की साइड लगने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इसमें सवार बच्चों, महिलाओं समेत करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि एक घंटे तक वह घटनास्थल पर दर्द से कराहते रहे लेकिन उनकी किसी ने सुुध नहीं ली। एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया, सेक्टर-29 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।
यूपी के बरेली निवासी ठेकेदार छोटेलाल ने बताया कि वह सड़क बनाने के लिए ठेके लेते हैं। सोमवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेबर को बैठाकर खरखौदा से करनाल जा रहा था। वह सुबह साढ़े 10 बजे करनाल के लिए निकले थे लेकिन करीब ढाई बजे जब वह पानीपत जीटी रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार बच्चे, महिलाएं और पुरुष उसके नीचे दब गए। हादसे की वजह से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर दबे लोगों को निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि एक घंटे तक एंबुलेंस की कोई गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
हादसे में ठेकेदार समेत तीन से चार परिवारों के लोग घायल
हादसें में ठेकेदार छोटेलाल, यूपी के बरेली निवासी केंदई, उनकी पत्नी अनारकली, बेटा प्रमोद, बेटी माधुरी, फूलवती, यूपी निवासी नरबीर, सतपाल, उनकी पत्नी शंकुतला, बेटा रितिक, बेटी अंशिका, बेटा अरविंद समेत 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामान्य अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में डॉ. गौरव और उनकी टीम ने घायलों का इलाज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने पहुंचकर संभाली स्थिति
हादसे की वजह से आईटीआई चौक से लेकर सिवाह तक लंबा जाम लग गया था। हादसे की सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जीटी रोड पर पड़े सामान और ट्रैक्टर-ट्रॉली को साइड में कराकर यातायात को सुचारु रूप से चलाया। पुलिस की एक टीम घायलों के बयान दर्ज करने में जुट गई है।

Tractor-trolley overturned after hitting the side of the car, 15 injured including children, women- फोटो : Panipat