फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Tractor hits bike, girl dies

Panipat News: ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Tractor hits bike, girl dies
पानीपत/सनौली। जलालपुर प्रथम गांव के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार तीन माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि उसका पिता, मां व उसकी दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ट्रैक्टर चालक वहां से फरार हो गया। घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। डॉक्टरों ने हादसे की सूचना सनौली थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। अब सनौली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बापौली निवासी नौशाद ने बताया कि उसने डेढ़ साल पहले अपनी बेटी फरीन की शादी पत्थरगढ़ निवासी अरमान के साथ किया था। शादी के बाद फरीन तीन माह की बच्ची की मां बनी। बच्ची जन्म के बाद से ही बीमार रहती है। अरमान पत्नी फरीन व अपनी मां नसीमा के साथ बच्ची को दवा दिलाने के लिए गढ़ी बेसिक गांव जा रहा था। वह चारों मोटरसाइकिल पर थे। जब वह मोटरसाइकिल पर जलालपुर गांव के पास पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फरीन की गोद से बच्ची छूटकर सड़क पर जा गिरी। राहगीरों ने सभी घायलों को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीन माह की बच्ची को मृत घोषित कर दिया। घायल फरीन, उसके पति अरमान व सास नसीमा का यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed