{"_id":"62913df1b174521f655cf04a","slug":"tourism-workshop-panipat-news-knl1096214119","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य कॉलेज में हुआ एक दिवसीय पर्यटन कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य कॉलेज में हुआ एक दिवसीय पर्यटन कार्यशाला
विज्ञापन
पानीपत। आर्य कॉलेज में शुक्रवार को पर्यटन विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पर्यटन विभाग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा किपर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र निरंतर प्रगति की तरफ अग्रसर हैं। पर्यटन क्षेत्र में मनोरंजन के साथ-साथ नया सीखने का अवसर भी मिलता है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के पर्यटन विभाग के 36 विद्यार्थियों का चयन अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में हो चुका है।
पंडित चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज करनाल से सहायक प्रो.डॉ.कमल कुमार ने पर्यटन के विकास, जनसंचार, प्रोत्साहित करने के साथ-साथ कई अन्य विषयों की बारीकियों के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
प्रो.अंकुर मित्तल ने बताया कि समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करवाया जाता है। उन्होंने सभी वक्ताओं, प्राचार्यव महाविद्यालय प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में पंडित चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज करनाल से डॉ.कमल कुमार, फैंटेसी ट्रेवल्स पानीपत से निदेशक गिरीश लखिना ने बतौर मुख्य वक्ता वक्ता शिरकत की। प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने सभी वक्ताओं का महाविद्यालय प्रांगण पहुंचने पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत कर आभार जताया। साथ ही कॉलेज पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.अंकुर मितल सहित अन्य स्टाफ सदस्यों को कार्यशाला के सफल आयोजन की बधाई दी और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रो.संदीप, प्राध्यापिकारेनू सहित कई अन्य स्टाफ मौजूद रहे।