फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Took stock of farmers' problems

Panipat News: किसानों की समस्याओं का लिया जायजा

Fri, 10 Oct 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 10 Oct 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Took stock of farmers' problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मतलौडा। इंडियन नेशनल लोकदल के जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ मतलौडा अनाज मंडी का दौरा किया। किसानों की समस्याओं का जायजा लेकर उनकी समस्याओं की समीक्षा की गई।

जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि किसानों की मेहनत मंडी में पड़ी हुई है और बेवजह बारिश व सरकार की लापरवाही से किसान की मेहनत पर खतरा मंडरा रहा है। किसान कुदरत की बेमौसम बारिश के कारण पहले ही परेशान हैं और उस पर सरकार भी किसानों को परेशान कर रही है। किसान को ना तो सही मूल्य और न ही मंडियों में धान की देखभाल की जा रही है। उनके मुआवजे का भी कोई प्रबंध नहीं किया गया है। इस तरह से सरकार किसान, गांव और देश की अर्थव्यवस्था को खोखला करने पर लगी हुई है। इस मौके पर किसान नेता चौधरी प्रेम सिंह भालसी, इसराना हलका प्रधान एडवोकेट राजेंद्र जागलान, शमशेर सिंह देशवाल, राजू नांदल, नवीन नैन भालसी, अजमेर सरपंच नौल्था, सरपंच कृष्ण भौक्कर, जतिन मनोचा रविंद्र बिंझौल, अमरजीत मलिक व जगदीश खोतपुरा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed