फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Took him to Cambodia instead of America, cheated of Rs 6.25 lakh

Panipat News: अमेरिका की जगह ले गए कंबोडिया, 6.25 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Took him to Cambodia instead of America, cheated of Rs 6.25 lakh
पानीपत। विदेश भेजने के नाम पर 6.25 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में दूसरे आरोपी अमित के बयान दर्ज किए हैं। इससे पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने उरलाना कला निवासी दो युवकों से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की थी। अमेरिका भेजने के नाम पर पीड़ितों को पिंजानिया, कंबोडिया, वियतनाम, इंडोनेशिया घुमाकर वापस कोलकाता छोड़ दिया था।
विज्ञापन

उरलाना कला गांव के हरविंद्र ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा मनमोहन व गांव का ही गुरमेल सिंह विदेश जाना चाहते थे। उन्होंने सींक गांव के डिल्लू मलिक से मिले थे। डिल्लू मलिक ने दोनों को आश्वासन दिया की वह कानून हिसाब से बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। दोनों को अमेरिका भेजने के 21.50 लाख रूपये मांगे थे। पैसे व पासपोर्ट लेने के बाद डिल्लू मलिक 16 मार्च 2023 को मनमोहन व गुरमेल को दिल्ली एयरपोर्ट से पिंजानिया, कंबोडिया, वियतनाम, इंडोनेशिया ले गया। बाद में दोनों को वापिस कोलकाता एयरपोर्ट पर छोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर निवासी डिल्लू मलिक को नवम्बर 2024 में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में दूसरे आरोपी अमित ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत कर ली थी। वीरवार पुलिस ने दूसरे आरोपी अमित को शामिल जांच कर बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed