फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Took friends hostage to Sri Lanka, also extorted Rs 40 lakh

Panipat News: श्रीलंका ले जा दोस्तों को बनाया बंधक, 40 लाख रुपये भी ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Took friends hostage to Sri Lanka, also extorted Rs 40 lakh
मतलौडा। नारा गांव के दो दोस्त मानव तस्करी का शिकार हो गए। दोनों युवकों को अमेरिका भेजने का झांसा दिया और श्रीलंका भेज कर उनसे मजदूरी कराई गई। उनके साथ मारपीट की गई। उनसे 40 लाख रुपये भी ऐंठ लिए गए। दोनों युवक किसी तरह से भारत पहुंचे और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद दोनों ने इसकी शिकायत मतलौडा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी पति-पत्नी व उनके बेटे पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


गांव नारा निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह और उसके गांव का दोस्त पवन विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते थे। उसके जानकार करनाल निवासी रविंद्र चावला ने उसे बताया कि वह टीडीआई निवासी आदेश श्रीवास्तव व विनोद श्रीवास्तव के पास नौकरी करता है। वह दोनों युवकों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उनकी कंपनी का दफ्तर बिशन स्वरूप कॉलोनी में है। वह पवन के साथ दो अगस्त 2023 को आदेश श्रीवास्तव व उसके पिता विनोद श्रीवास्तव से मिला। उन्होंने उन दोनों से विदेश भेजने के लिए 35 लाख रुपये की मांग की। उन दोनों से पहले पांच पांच लाख रुपये लिए गए और उन्हें श्री लंका भेजा गया। वहां उन दोनों को बंधक बना लिया गया और उनसे मजदूरी भी करवाई। उनके साथ मारपीट की गई। जब उन्होंने आदेश श्रीवास्तव व उसके पिता विनोद से बात की तो उन्होंने अमेरिका के वीजा के लिए उनसे 15-15 लाख रुपये और मांगे। उन्होंने यह पैसे भी इन्हें दे दिए। इसके बाद भी उनको अमेरिका नहीं भेजा गया। उनको आभास हो गया कि वह मानव तस्करी का शिकार हो गए हैं। वह दोनों किसी तरह से वापस भारत आए। उन्होंने घर आकर आपबीती सुनाई और मतलौडा थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed