{"_id":"61e47e317cde38497426aa6b","slug":"tomorrow-is-the-last-day-to-register-for-kisan-maandhan-yojana-panipat-news-knl962417100","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान मानधन योजना के लिए पंजीकरण कराने का अंतिम दिन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान मानधन योजना के लिए पंजीकरण कराने का अंतिम दिन कल
विज्ञापन
पानीपत। किसान मानधन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास पंजीकरण कराने का सोमवार को अंतिम मौका है। इस योजना के तहत जिन किसानों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, उनका प्रीमियम हरियाणा सरकार भरेगी। किसान को मानधन पोर्टल पर 18 जनवरी तक पंजीकृत करवाना कराना है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि किसान मानधन योजना के लिए हरियाणा में 10 हजार किसान चिह्नित किए गए हैं। इनमें से पानीपत के 176 किसान हैं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक वीरेंद्र देव आर्य ने बताया कि किसान सीएससीया अंत्योदय सरल केंद्र पर जाकर पंजीकरण करवा सकते हैं। वे खुद भी पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
पंजीकरण करवाने के बाद प्रीमियम की पहली किस्त किसान के खाते से कटेगी, लेकिन कुछ दिन बाद यह रकम खाते में वापस आ जाएगी। इससे आगे का सारा प्रीमियम फिर से हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि के तहत जमा कराई जाएगी। यानी किसान को प्रीमियम की एक भी किस्त नहीं देनी है। इस योजना के तहत अगर पति-पत्नी में से किसी की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पेंशन जारी रहेगी।