{"_id":"68250e85ff640c8dac097494","slug":"tomorrow-could-be-the-hottest-day-of-this-season-so-far-panipat-news-c-244-1-pnp1007-136931-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लू चलने से लोग परेशान, कल हो सकता है इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लू चलने से लोग परेशान, कल हो सकता है इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन
विज्ञापन
पानीपत। इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले तीन दिन से तापमान लगातार बढ़ने लगा है। बुधवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से लोग दिनभर उमस भरी गर्मी व लू चलने के कारण परेशान रहे। वहीं शाम को तेज अंधड़ ने लोगों की परेशानी ओर बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञ ने इस सप्ताह तापमान बढ़ने व अगले सप्ताह मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई है।
मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के बाद भी तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह ही तेज धूप निकलने से दिनभर गर्मी रही। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। लू चलने से तेज हवा भी लोगों के लिए दिनभर परेशानी का सबब बनी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। तापमान बढ़ने से लोगों में संक्रमित रोग बढ़ने लगे हैं। चिकित्सक बच्चों को धूप से बचने की सलाह दे रहे हैं। तेज धूप बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। तेज धूप में ज्यादा समय रहने से बच्चों का तासीर बिगड़ने की संभावना बढ़ जाती है। क्योंकि तेज धूप में खेलते ही बच्चों ठंडा पानी पी लेते हैं जिससे उन्हें गर्म-सर्द हो जाता है और इसका उनके स्वास्थ्य पर ज्यादा असर पड़ता है। इसलिए माता-पिता को तेज धूप में बच्चों को घरों से बाहर कम ही निकलने देना चाहिए। ज्यादा गर्मी के कारण लोगों में सिर दर्द की परेशानी बढ़ रही है। प्रत्येक परिवार का दूसरा व्यक्ति सिर दर्द से ग्रस्त नजर आ रहा है। वहीं किसान फसल की सिंचाई के लिए तेज वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि वे खरीफ की फसल की बुआई कर सके।
मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस सप्ताह मौसम साफ रह सकता है। जिससे तापमान लगातार बढ़ेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। जो अब तक सबसे ज्यादा होगा। अगले सप्ताह मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में कमी आ सकती है।