फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Toll started, paid, farmers remembered

टोल शुरू, किया भुगतान, याद आए किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Toll started, paid, farmers remembered
पानीपत। किसान आंदोलन समाप्त होने के साथ ही सोमवार से पानीपत टोल प्लाजा शुरू हो गया, लेकिन पहले दिन परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को टोल चुकाना पड़ा तो किसान याद आए, वहीं टोल पर सभी लेन सुचारू नहीं हो सकीं। जब टोल प्लाजा पर ऑटोमेटिक बैरियर शुरू किए गए तो कई लोग विरोध में उतर आए। बंद पड़ी लेन से खुद बैरियर हटाकर कई वाहन चालक बगैर टोल दिए निकल गए। इसके बाद टोल कर्मियों ने बैरिकेड लगाए, जिसका विरोध होने लगा। हालांकि बाद में सुचारू रूप से चल रहीं लेन पर वाहन चालकों ने टोल देना शुरू किया। इस दौरान वाहनों पर लगे फास्टैग से धूल हटाई गई, लेकिन स्कैन करने पर भी उन्होंने काम नहीं किया। इसके बाद मैनुअली टोल काटा गया।
विज्ञापन

समय : दोपहर 1:30 बजे
जाम बढ़ने लगा तो हटाने पड़े बैरिकेड
टोल खुलते ही करीब चार किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम बढ़ता ही जा रहा था, जिस पर टोल कर्मियों का बैरिकेड हटाने पड़े और बगैर टोल दिए ही वाहन चालक रवाना हो गए। इसके बाद जाम कम हो सका।
विज्ञापन

समय: दोपहर 1:50 बजे
नहीं बनाई स्पेशल लेन, एंबुलेंस फंसी
इमरजेंसी वाहनों के लिए टोल प्लाजा पर स्पेशल लेन नहीं बनाई थी, जिससे टोल पर एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस को जाम से निकालने और टोल के करीब लाने में कर्मचारियों को 15 मिनट लगे। एंबुलेंस के आगे खड़े वाहन चालकों को निकालने के लिए बंद पड़ी लेन को खोलना पड़ा। इसके बार एंबुलेंस को निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय: दोपहर 2:30 बजे
फास्टैग पर जमी थी धूल, नहीं हो रहे थे स्कैन
वाहनों पर लगे फास्टैग पर धूल जमी थी, जिसकी वजह से स्कैन नहीं हो पा रहा था। टोल कर्मी ही वाहनों पर लगे फास्टैग पर जमी धूल को साफ करते दिखे। फास्टैग लेन में ऑटोमैटिक सेंसर खुद ब खुद टोल काट लेते हैं, लेकिन स्कैन नहीं होने पर मैनुअली टोल लेना पड़ा।

दोपहर 2:37 बजे
फास्टैग हुए ब्लैकलिस्टेड, देना पड़ा नकद
एक साल बिना टोल दिए जाने वाले वाहन चालकों ने फास्टैग रिचार्ज नहीं कराए। इसकी वजह से फास्टैग ब्लैकलिस्टेड हो गए। मशीन ने जब ब्लैकलिस्टेड दिखाया तो वाहन चालकों को नकद में भुगतान करना पड़ा। इस दौरान नोकझोंक की स्थिति भी बन गई।

पानीपत। एक साल से टोल बंद होने के कारण ज्यादातर वाहनों के फास्ट टैग ब्लैकलिस्ट रहे।

पानीपत। एक साल से टोल बंद होने के कारण ज्यादातर वाहनों के फास्ट टैग ब्लैकलिस्ट रहे।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed