फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today, the last date for depositing fees in the third phase in ITI, fees will be deposited till 10 for PG class

आईटीआई में तीसरे चरण में फीस जमा करवाने का अंतिम तिथि आज, पीजी कक्षा के लिए 10 तक जमा होगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Today, the last date for depositing fees in the third phase in ITI, fees will be deposited till 10 for PG class
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। तीसरे चरण के तहत विद्यार्थी 8 नवंबर सोमवार तक फीस जमा करवा सकते हैं। वहीं, कॉलेजों में पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए विद्यार्थी 10 नवंबर बुधवार तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। आईटीआई में चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया भी 10 नवंबर को शुरू होगी। बुधवार को चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहले दो राउंड की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद पानीपत राजकीय आईटीआई में 68 प्रतिशत सीटें खाली हैं। खाली सीटों की स्थिति को देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए पांचवें चरण की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल भी जारी किया है। आईटीआई में पहले चार चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न होनी थी लेकिन अब यह पांच चरणों में संपन्न होगी। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए नए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार पांचवीं ऑनलाइन दाखिला काउंसलिंग के लिए नए आवेदन पत्र 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। पांचवीं दाखिला काउंसलिंग नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी तथा इसमें कोई भी आरक्षण लागू नहीं होगी।
विज्ञापन

- पीजी में 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी
उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 3 नवंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जा चुकी है। महाविद्यालयों में एमएससी की कट ऑफ 70 प्रतिशत से ऊपर रही। मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक फीस जमा करवाकर अपना दाखिला सुनिश्चित करवाना होगा। कोराना के कारण स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया देरी से शुरू हुई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने विद्यार्थियों के घटते रुझान को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी थी। दो नवंबर को मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही थी। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 3 नवंबर को दोपहर बाद मेरिट लिस्ट जारी कर दी थी। पहली मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आईटीआई में दाखिले का यह रहेगा आगामी शेड्यूल
चौथा चरण-
चौथे चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 10 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 10 से 12 नवंबर
चौथी मेरिट सूची जारी - 15 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 15 से 17 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 15 से 18 नवंबर
सीट अलॉटमेंट की सूचना जारी - 15 से 20 नवंबर
पांचवां चरण-
पांचवें चरण के लिए खाली सीटों की सूची जारी - 21 नवंबर
पोर्टल खोला जाएगा - 22 व 23 नवंबर
पांचवीं मेरिट सूची जारी - 24 नवंबर
दस्तावेजों की जांच - 24 से 25 नवंबर
फीस जमा करने की तिथि - 24 से 25 नवंबर
- आईटीआई में तीसरे राउंड की दाखिला प्रक्रिया सोमवार को संपन्न होगी। अभी तक पानीपत राजकीय आईटीआई में करीब 33 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिला हुए हैं। चौथे राउंड की प्रक्रिया बुधवार से शुरू होगी। वहीं, विभाग ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए दाखिला प्रक्रिया को चार चरण से बढ़ाकर पांच चरण किए हैं। वहीं, पांचवें चरण के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। नए आवेदन पत्र 15 नवंबर तक ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे।
- डॉ. कृष्ण कुमार, प्राचार्य, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed