फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Today the fate of Zilla Parishad and Panchayat Samiti members will be imprisoned in EVM

आज ईवीएम में कैद होगा जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का भाग्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Today the fate of Zilla Parishad and Panchayat Samiti members will be imprisoned in EVM
पानीपत। पंचायती राज संस्थाओं के तहत कराए जा रहे चुनाव में रविवार को जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा। मतदान सभी केंद्रों पर सुबह सात से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। इस चुनाव में ग्रामीणों को एक साथ दो वोट देने होंगे। एक वोट जिला परिषद और दूसरा पंचायत समिति सदस्य के लिए। सफलतापूर्वक मतदान कराने को लेकर सभी छह खंडों के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधित सामग्री वितरित कर शनिवार को आवश्यक दिशा निर्देश देकर मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई।
विज्ञापन

मतदान के लिए जिले के 308 बूथों पर 1587 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन ( ईवीएम) पहुंच चुकी हैं। रविवार को मतदान में जिले के 4.57 लाख ग्रामीण 17 वार्डों से 107 जिला परिषद प्रत्याशी और जिले के छह ब्लॉक के 134 वार्डों से 472 प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर चुनाव की तैयारियों को लेकर खंड पानीपत की पोलिंग पार्टियों को सीटीएम राजेश सोनी ने आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में, उपमंडल अधिकारी वीरेंद्र ढुल ने एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड, अमित कुमार उपमंडल अधिकारी समालखा ने वैश्य कन्या महाविद्यालय समालखा, नवदीप सिंह एमडी शुगर मिल ने इसराना की पोलिंग पार्टियों को एसडी विद्या मंदिर (जूनियर विंग), जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा ने बापौली की पोलिंग पार्टियों को आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल पानीपत में मतदान से संबंधित सामग्री वितरित की। सभी पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के संचालन संबंधी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी सहायता के लिए आए उसकी उम्र न हो 18 से ऊपर
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रथम चरण के मतदान में पोलिंग पाटियां इस बात का ध्यान रखेंगी कि जो असहाय मतदाता वोट देने आ रहा है, उसे केंद्र तक लाने वाला व्यक्ति 18 वर्ष से ऊपर का न हो। वह केवल एक बार ही मतदान केंद्र तक आ सकता है।

- संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर ध्यान
जिला प्रशासनिक अधिकारियों को जिले के कुल 308 बूथों में से 121 संवेदनशील और 187 अति संवदेनशील बूथों पर विशेष फोकस रहेगा। यहां सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं । इसके अलावा ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मतदान के लिए जिले भर में 1587 ईवीएम मशीनों के साथ दस प्रतिशत ईवीएम अतिरिक्त भी उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed